scriptइस बार हर जिले की प्रत्येक तहसील में होगा कृषि महोत्सव | This year there will be Krishi Mahotsav in every tehsil in Gujarat | Patrika News

इस बार हर जिले की प्रत्येक तहसील में होगा कृषि महोत्सव

locationअहमदाबादPublished: Jun 04, 2019 10:42:35 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-16 जून से आयोजित होगा 16वां राज्यव्यापी कृषि महोत्सव

Krishi Mahotsav, CM Vijay Rupani

इस बार हर जिले की प्रत्येक तहसील में होगा कृषि महोत्सव

गांधीनगर. गुजरात में राज्यव्यापी कृषि महोत्सव आगामी 16 व 17 जून को आयोजित होगी। इस वर्ष कृषि महोत्सव को राज्य के सभी 33 जिलों में प्रत्येक तहसीलों में एक स्थान पर आयोजित करने की योजना है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की उपस्थिति में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।
वर्ष 2004 में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से राज्य के किसानों को आधुनिक खेती की दिशा में प्रेरित करने के लिए कृषि महोत्सव आरंभ किया गया था।
इस बार कृषि महोत्सव के 16वें संस्करण में प्रत्येक जिले की एक तहसील में एक कृषि महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित जिला कलक्टरों की अध्यक्षता में 10 सदस्यों की अमलीकरण समिति को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
उच्चस्तरीय बैठक में तय किए गए कृषि महोत्सव के प्रारूप के मुताबिक संबंधित तहसील के प्रगतिशील किसानों के कृषि अनुभवों को साझा किया जाएगा। साथ ही कृषि विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, पशुपालन संबंधी व्याख्यान, सवाल-जवाब तथा किसान गोष्ठी के आयोजन सहित सरकार की विभिन्न कृषि कल्याण योजनाओं के लाभों का वितरण किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो