scriptनेहरूनगर सर्कल से थ्री-लेयर ब्रिज | Three-layer bridge from Nehrunagar Circle | Patrika News

नेहरूनगर सर्कल से थ्री-लेयर ब्रिज

locationअहमदाबादPublished: Jan 19, 2018 11:01:33 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

८६ होगी ब्रिजों की संख्या

Three-layer bridge from Nehrunagar Circle
नेहरूनगर सर्कल से थ्री-लेयर ब्रिज
अहमदाबाद. बजट में ९० करोड़ की लागत से शहर के नेहरूनगर सर्कल सेे थ्री लेयर ब्रिज बनाने की योजना का उल्लेख किया गया। यह ब्रिज नेहरूनगर तथा पालडी जंक्शन के ऊपर होगा। प्रथम लेयर एक तरफ के सीधे ट्रैफिक के लिए होगा। दूसरा लेयर चार आर्म का राउंड डवलेपटमेंट है। जबकि तीसरा लेयर दूसरी तरफ के सीधे ट्रैफिक के लिए फ्लाय ओवर का काम करेगा। इसके अलवा बापूनगर में दिनेश चेम्बर के ओवरब्रिज का काम पूरा हो गया है जबकि अंजली जंक्शन और इन्कमटेक्स ब्रिज का कार्य जारी है। मनपा आयुक्त मुकेश कुमार के अनुसार अहमदाबाद को रेलवे क्रॉसिंग मुक्त शहर बनाने की योजना पर काम चल रहा है।
८६ होगी ब्रिजों की संख्या
बजट में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने पर जोर दिया गया है। शहर में फिलहाल ५२ ब्रिज हैं। जबकि ८ ब्रिज निर्माणाधीन हैं। अगले वर्ष तक २६ ब्रिजों का काम शुरू किया जाएगा जिससे ब्रिजों की संख्या ८६ तक पहुंच जाएगी।
वल्र्ड हेरटिेज सिटी के नाम पर १७ करोड़ के प्रोजेक्ट
वल्र्ड हेरीटेज सिटी बने शहर की विविध योजनाओं को १७ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। पालडी क्षेत्र स्थित संस्कार केन्द्र में वल्र्ड हेरीटेज सिटी म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा। इसका अनुमानित खर्च २५ करोड़ है। रिवरफ्रंट पर हेरिटेज गार्डन बनाया जाएगा। इसके अलावा हेरिटेज बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। हेरीटेज इमरातों तथा हेरीटेज ब्रिजों पर स्थाायी रूप से लाइटिंग सुविधा प्रस्तावित है। एलिसब्रिज एवं नेहरूब्रिज के बीच दस करोड़ के खर्च से हेरिटेज गार्डन बनाया जाएगा। एलिसब्रिज एवं डॉ. आंबेडकर ब्रिज के बीच २५ करोड़ के खर्च से कल्चरल एंड आर्ट सेंटर बनाया जाएगा।
बनेंगे सौ नए टॉयलेट :
शहर में वर्तमान में ४६० कॉम्युनिटी टॉलेट हैं। इनमें से ३४४ पे एंड यूज हैं। साढ़े दस करोड़ के खर्च से और सौ टॉयलेट बनाने की योजना है।
नारणपुरा में अन्तरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम :
शहर मे पश्चिम जोन के नारणपुरा इलाके में अन्तरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनेगा। ८५ करोड़ रुपए के खर्च से बनने वाले स्टेडियम के लिए वर्ष २०१८-१९ में दस करोड़ रुपए आवंटित होंगे। बजट में उल्लेख किया है कि भारत सरकार के स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के संपूर्ण सहयोग से इसका संपूर्ण निर्माण होगा।
शहरी परिवहन के विकास पर जोर
बजट में शहरी परिवहन के विकास पर भी जोर दिया गया है। हाल में एएमटीएस की ७५० बसों समेत एक हजार बसों के माध्यम से आठ लाख शहरवासियों को आवागमन की सुविधा है। नवीनीकरण के लिए ८५ करोड़ के खर्च से साठ फीसदी राहत से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जाएंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों में ५२ सीटों वाली ४० बस, दस सीटों वाली २० मिनी बस और चार-चार सीटों वाले २० रिक्शा शामिल हैं। इसके अलावा सीएनजी से चलने वाली ८० नई वातानूकूलित बीआरटीएस बसें खरीदने की योजना है।
ऑन स्ट्रीट पार्किग पॉलिसी :
पार्किंग की समस्या हल करनेके लिए ऑन स्ट्रीट पार्किंग पॉलिसी तैयार करने की गई है। ऑन स्ट्रीट पे एंड पार्क एरिया का डवलपमेंट एवं पॉलिसी के अनुसार सार्वजनिक रास्तों के ऊपर पार्क किए गए वाहनों से जुर्माना वसूला जाएगा। कर्णावती क्लब से हेबतपुर चार रास्ता तक पूर्व की ओर सर्विस रोड पर मुख्य रोड के समान्तर विशाल पार्किंग बनाने की योजना है। इस पार्किंग की क्षमता १६०० दुपहिया वाहन और ९२० कार पार्किंग की होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो