Gujarat news : गुजरात के पर्यटन स्थलों पर नए वर्ष पर उमड़े सैलानी
अहमदाबादPublished: Jan 01, 2023 09:14:05 pm
tourist place, tourist, statue of unity, gir sanctuary; स्टैचू ऑफ यूनिटी, कच्छ रण उत्सव और गिर अभ्यारण्य में बने पसंदीदा


Gujarat news : गुजरात के पर्यटन स्थलों पर नए वर्ष पर उमड़े सैलानी
गांधीनगर. नव वर्ष मनाने के लिए गुजरात के पर्यटन स्थलों पर सैलानी उमड़ पड़े है। विशेषतौर पर केवडिय़ा स्थित स्टेच्चू ऑफ यूनिटी, कच्छ के सफेद रण और गिर अभ्यारण्य में सैलानियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। वहीं धार्मिक पर्यटक भी सोमनाथ, द्वारका और अम्बाजी जैसे तीर्थ स्थलों पर उमड़ रहे हैं। गुजरात के अलावा तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश से पर्यटक उमड़ रहे हैं, जो धार्मिक स्थलों के अलावा गिर अभ्यारण्य में गिर शेरों का लुत्फ उठा रहे हैं।