गुजरात कांग्रेस के प्रभारी डॉ. रघु शर्मा एवं कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने झंडी दिखाकर इस आजादी गौरव यात्रा का प्रारंभ कराया। इससे पूर्व महात्मा गांधी की कर्मभूमि साबरमती आश्रम में सुबह आठ बजे स्वतंत्रता की 75वीं वर्ष गांठ पर बापू के प्रिय भजन 'वैष्णवजन तो ...Ó भजन गाकर प्रार्थना की। तिरंगा ध्वज लेकर यात्रा का रवाना कराते हुए गुजरात कांग्रेस के प्रभारी डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि अन्याय और दमनकारी अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी ने 12 मार्च को 'दांडी यात्राÓ निकाली थी और नमक से कर हटाने का आह्वान किया था। अब महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ोतरी से देश की जनता को निजात दिलाने के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ साबरमती से दिल्ली तक 1200 किलोमीटर लम्बी आजादी गौरव यात्रा की शुरुआत की गई है।
कांग्रेस ने नागरिकों को अधिकार दिलाए
कांग्रेस ने नागरिकों को अधिकार दिलाए
आजादी गौरव यात्रा का प्रारंभ कराते गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि भारत निर्माण के लिए कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), एम्स, इसरो समेत संस्थाओं का निर्माण हुआ। भारतीय नागरिकों को अधिकार दिलाने के लिए सूचना का अधिकार, अन्न सुरक्षा कानून, शिक्षा का कानून जैसे कानून बनाए गए, जिससे सशक्त भारत का निर्माण हुआ।
पांच जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा
साबरमती गांधी आश्रम से प्रारंभ गुजरात के पांच जिलों में दस दिनों का सफर करेगी। 1200 किलोमीटर लम्बी इस यात्रा का 58 दिनों में एक जून को दिल्ली में समापन होगा। जिलों में यात्रा के दौरान आजादी में कांग्रेस की भूमिका को टेब्लोइड द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। आजादी में कांग्रेस की भूमिका की झलक यात्रा में नजर आएगी। स्थानीय कलाकार परंपरागत प्रस्तुति देंगे।
साबरमती गांधी आश्रम से प्रारंभ गुजरात के पांच जिलों में दस दिनों का सफर करेगी। 1200 किलोमीटर लम्बी इस यात्रा का 58 दिनों में एक जून को दिल्ली में समापन होगा। जिलों में यात्रा के दौरान आजादी में कांग्रेस की भूमिका को टेब्लोइड द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। आजादी में कांग्रेस की भूमिका की झलक यात्रा में नजर आएगी। स्थानीय कलाकार परंपरागत प्रस्तुति देंगे।
350 गांवों को जोड़ा जाएगा आजादी गौरव यात्रा में 1000 से ज्यादा प्रशिक्षित स्वयंसेवक शामिल होंगे। यात्रा हररोज छह से सात गांवों से होकर जाएगी। ऐसे 350 गांवों से होकर यात्रा गुजरेगी। यात्रा के दौरान 'संविधान बचाओÓ के नारे को साकार करने के लिए पत्रिकाएं आमजन को वितरित की जाएंगी। देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वालों की याद में 'एक शाम शहीदों के नामÓ कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इस मौके पर गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी, अर्जुन मोढवाडिया, अमित चावड़ा, गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा, एआईसीसी के सेवा दल के अध्यक्ष लालजी देसाई समेत कई नेता मौजूद थे।