अहमदाबाद

गब्बर पर्वत पर अंबाजी मंदिर पर लहराया तिरंगा

2 Photos
Published: August 14, 2022 11:24:07 pm
1/2

गब्बर पर्वत पर अंबाजी मंदिर पर लहराया तिरंगा : पालनपुर. बनासकांठा जिले की दांता तहसील में अंबाजी स्थित गब्बर पर्वत पर अंबाजी मंदिर व मंदिर के परिक्रमा पथ पर 51 शक्तिपीठ पर भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा लगाया गया। अभियान के तहत शक्ति स्वरूप में शक्तिपीठों पर तिरंगा लगाने के साथ ही प्रार्थना की गई कि इन शक्तिपीठों को फिर से भारतवर्ष में शामिल किया जाए और राष्ट्र फिर से एक भारत बने। गौरतलब है कि 51 शक्तिपीठों में से कुछ शक्तिपीठ भारत के अलावा नेपाल, तिब्बत, श्रीलंका, पाकिस्तान में स्थित हैंं।

2/2

साइकिल पर निकाली तिरंगा यात्रा : पालनपुर. बनासकांठा जिले के पालनपुर में स्वास्तिक शैक्षणिक परिसर की ओर से साइकिल तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। इसमें सोलगाम लेउवा पाटीदार प्रगति मंडल के अध्यक्ष रमेश पटेल के मार्गदर्शन में स्वास्तिक शैक्षणिक परिसर के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों, मंडल के पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया। पालनपुर शहर के विभिन्न मार्गों से विभिन्न नारों के साथ तिरंगा लेकर छात्रों ने रैली के माध्यम से राष्ट्रप्रेम व्यक्त किया। प्रतिभागियों ने लोगों के बीच तिरंगे के सम्मान को बढ़ाने के लिए विभिन्न नारे लगाए।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.