scriptCAA : सीएए के समर्थन में तिरंगा यात्रा आज | Tricolor trip today in support of CAA | Patrika News

CAA : सीएए के समर्थन में तिरंगा यात्रा आज

locationअहमदाबादPublished: Feb 12, 2020 11:52:40 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

CAA Support, Gujrat news, ahmedabad news

CAA : सीएए के समर्थन में तिरंगा यात्रा आज

CAA : सीएए के समर्थन में तिरंगा यात्रा आज

राजकोट. राष्ट्रीय एकता समिति की राजकोट इकाई की ओर से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में गुरुवार को तिरंगा यात्रा-2020 निकाली जाएगी। इस यात्रा में राजकोट शहर के अलावा जिले से बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे।

प्रदेश के अन्न व नागरिक आपूर्ति मंत्री जयेश रादडिय़ा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजकोट मार्केटिंग यार्ड के चेयरमैन व भाजपा जिला अध्यक्ष डी.के. सखिया, भाजपा के जिला महामंत्री व सामाजिक कार्यकर्ता भानुभाई मेता, गोंडल के पूर्व विधायक जयराजसिंह जाड़ेजा, राजकोट डेयरी के चेयरमैन गोविन्द राणपरिया, अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी किशोर राठोड सहित जिले के अन्य अग्रणी, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी यात्रा को सफल बनाने में जुटे हैं।

इन लोगों ने राजकोट जिले के उपलेटा, भायावदर, धोराजी, जामकंडोरणा, जेतपुर, गोंडल, जसदण, कोटडा सांगाणी, विंछिया, लोधिका, पड़धरी, राजकोट तहसील व राजकोट शहर के कुल 17 मंडलों में बैठकें आयोजित की। इन बैठकों मेें सामाजिक संस्थाओं, चैंबर ऑफ कॉमर्स, व्यापार-उद्योग महामंडल, शैक्षणिक संस्थाओं व सहकारी संस्थाओं, चेरिटेबल ट्रस्टों के के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इन बैठकों के दौरान देश की एकता व अखंडता के लिए सीएए के समर्थन के लिए राष्ट्रीय एकता समिति की राजकोट इकाई की ओर से राजकोट शहर में गुरुवार को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा-2020 में हिस्सा लेने की अपील की गई। भानुभाई मेता के अनुसार तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, केबिनेट मंत्रियों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी हिस्सा लेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो