scriptजामनगर, वडोदरा में त्रिरंगा यात्रा | Patrika News
अहमदाबाद

जामनगर, वडोदरा में त्रिरंगा यात्रा

2 Photos
2 years ago
1/2

जामनगर में तिरंगा यात्रा : जामनगर महानगर पालिका (मनपा) और नगर प्राथमिक शिक्षा समिति की संयुक्त पहल से आयोजित त्रिरंगा यात्रा ने शहर के लोगों में आकर्षण जमाया। लाखोटा तालाब के गेट क्रमांक 5 से निकाली गई तिरंगा यात्रा मेें महापौर बीना कोठारी, शहर के विधायक आर.सी. फलदू, विधायक धर्मेंद्रसिंह जाडेजा (हकुभा), पूर्व राज्यमंत्री वासुबेन त्रिवेदी, जिला कलक्टर डॉ. सौरभ पारघी, मनपा आयुक्त विजय कुमार खराड़ी, जिला पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू आदि शामिल हुए। नगर प्राथमिक शिक्षा समिति की ओर से संचालित स्कूलों के छात्रों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता आजादी के 75 वर्ष के आयोजन के तहत 75 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज के साथ हिस्सा लिया।

2/2

वडोदरा में तिरंगा यात्रा : वडोदरा महानगर पालिका (मनपा) की नगर प्राथमिक शिक्षा समिति की ओर से आयोजित त्रिरंगा यात्रा में शामिल विद्यार्थी। शहर के एस.एस.जी. अस्पताल के स्टाफ ने भी अस्पताल परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.