scriptतुलसी के 3.50 लाख पौधे किए जाएंगे वितरित | Tulsi, plant, Nidiyad, Van mahotsav | Patrika News

तुलसी के 3.50 लाख पौधे किए जाएंगे वितरित

locationअहमदाबादPublished: Jul 10, 2020 09:48:55 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

कोरोना जैसे वायरस के लिए बताए उपयोगी

तुलसी के 3.50 लाख पौधे किए जाएंगे वितरित

तुलसी के 3.50 लाख पौधे किए जाएंगे वितरित

आणंद. खेडा जिले में 71वें वन महोत्सव के उपलक्ष्य में वन विभाग नडियाद की ओर से जिला एवं तहसील स्तर पर पौधा वितरण किए गए। नडियाद में शुक्रवार कों सो मिल एसोसिएशन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर आई के पटेल ने इसका पौधा वितरण की शुरुआत की। कोरोना वायरस के संक्रमण में उपयोगी तुलसी के 3.50 पौधे वितरण करने का निर्णय किया गया है।
जिले की 60 नर्सरी मेें 11.50 लाख विविध पौधों उगाए गए हैं। वन महोत्सव के उपलक्ष्य में जारी वर्ष में लाखों पौधों का वितरण किया जाएगा। इनमें आम, आंवला, आसोपालव, जामुन, नीलगिरी, सीताफल आदि शामिल हैं। साथ ही आयुर्वेदिक दवाइयों में इस्तेमाल होने वाले वनस्पति के संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है। रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने में उपयोगी तुलसी के पौधे भी वितरण किए जाएंगे। इस बार 3.50 लाख तुलसी के पौधे निशुल्क वितरित किए जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले काफी वर्षों से नडियाद सो मिल एसोसिएशन की ओर से भी बड़ी मात्रा में पौधों का निशुल्क वितरण किया जाता है। यही कारण है कि खेड़ा जिले में प्रति हैक्टेर 50 पौधे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो