अहमदाबाद

Gujarat: कच्छ के पास फिर मिली दो Pakistani boat

-Two abandoned Pakistani fishing boats,
-Sir Creek, Kutch, Gujarat, BSF, Search operation

अहमदाबादOct 05, 2019 / 06:24 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: कच्छ के पास फिर मिली दो Pakistani boat

भुज/अहमदाबाद. भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित कच्छ जिले के पास सरक्रीक इलाके से शनिवार सुबह दो पाकिस्तानी फिशिंग बोट मिली हैं। बीएसएफ की पेट्रोलिंग के दौरान ये बोट सर क्रीक इलाके के लखमन प्वाइंट पर लावारिस अवस्था में पाई गई। पाकिस्तानी बोट मिलते ही बीएसएफ ने क्रीक इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया।
बीएसएफ की ओर से पेट्रोलिंग के दौरान जप्त की गई इस बोट में फिशिंग उपकरण थे, इसके अलावा इन बोट से कुछ भी नहीं मिला है। संभावना जताई जाती है बोट में सवार मछुआरे बोट छोड़कर क्रीक में पाकिस्तान की ओर से चले गए होंगे। मछुआरों का सामान बोट में ही पाया गया है।
हाल ही में दिल्ली में खुंखार आतंकवादियों के घुसे होने के इंटेलिजेंस इनपुट के बीच दो पाकिस्तानी बोट के मिलने से इलाके में और ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
पिछले कुछ महीनों में इस इलाके में कई पाकिस्तानी बोट मिलती रही हैं। इससे पहले गत अगस्त महीने में दो पाकिस्तानी बोट मिली थीं। इससे पहले मई महीने में पाकिस्तानी फिशिंग बोट पर 500 करोड़़ रुपए का नारकोटिक्स पकड़ा गया था। वहीं गत मार्च महीने में पाक बोट से 100 किलोग्राम हेरोईन जप्त की थी। जनवरी महीने में भी कच्छ के सर क्रीक इलाके से पाक बोट मिली थीं। इस तरह गुजरात का यह तटीय इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी यह आशंका व्यक्त की थी कि पाकिस्तान से प्रशिक्षण प्राप्त आतंकी समुद्री मार्ग से घुस कर देश में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.