पुलिस के अनुसार 9 मई को रात साढ़े 10 बजे के करीब राधाकृष्ण शेरी नंबर 9 नदी किनारे आरोपी शाकीर कडीवार और सह आरोपी अब्दुल ने मिथुन ठाकुर को चारपाई के पाए से सिर और शरीर के हिस्से में गंभीर चोट कर उसे अपने साथ बाइक पर अपहरण कर ले गए। पहले माधव हाल के पास फिर कोठारिया रोड देवपरा होटल के समीप और अंत में देवपरा पंचमुखी होटल वाली शेरी में ले जाकर मिथुन की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे राधाकृष्ण नगर में फेंक कर आरोपी फरार हो गए। घायल मिथुन को 10 मई को राजकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 मई को देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। भक्तिनगर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की तो प्राथमिक जांच में मृतक के आरोपी के नाबालिग बहन के साथ प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली। आरोपी और मृतक पहले मित्र थे। इसके कारण आरोपी की बहन से मृतक का परिचय हुआ था। प्रेम होने पर मृतक ने आरोपी की बहन को मोबाइल दिया था। यह मोबाइल आरोपी के हाथ लगने पर उसे सारी बातों का पता चला। इसके बाद आरोपी शाकीर ने अपने अन्य साथी अब्दुल के साथ मिलकर विपीन की हत्या की ठानी।
किशोरी ने की थी आत्महत्या की कोशिश : जानकारी के अनुसार प्रेमी मिथुन की मौत की खबर सुनकर आरोपी की बहन ने हाथ की नश काटकर आत्महत्या की कोशिश की थी। बाद में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।