scriptसवा करोड़ की लूट मामले में दो गिरफ्तार | Two arrested in robbery case | Patrika News

सवा करोड़ की लूट मामले में दो गिरफ्तार

locationअहमदाबादPublished: Jun 14, 2018 10:58:51 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

मुंबई आंगडियापेढ़ी से…क्राइमब्रांच ने दबोचा

Two arrested in robbery case

file photo

अहमदाबाद. शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को सवा करोड़ की लूट मामले में लिप्त दो आरोपियों को दबोच लिया। मुंबई में एल.टी. मार्ग स्थित नवीनभाई कांतिलाल पटेल आंगडिया पेढ़ी से यह लूट करीब सत्रह दिन पूर्व की गई थी। इससे पूर्व अन्य आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
क्राइमब्रांच के उच्च अधिकारियों की सूचना पर पुलिस निरीक्षक बी.पी. रोजिया के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को वाल स्थित कृष्णा सोसायटी निवासी पंकज पूरन प्रजापति (२९) व सीटीएम में वृन्दावन सोसायटी निवासी कल्लू उर्फ चाचा मुन्नालाल शर्मा (३८) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में से पंकज प्रजापति मूल रूप से उत्तरप्रदेश के आगरा जिले के फतेहबाद तथा कल्लू मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मुल्लीपुरा गांव का रहने वाला है। ये दोनों अहमदाबाद में रहकर वाल में रस की दुकान चलाते हैं। उन्होंने कबूल किया कि दुकान पर नियमित आने वाले जिगर पटेल नामक युवक के साथ उनकी मित्रता हुई थी। जिगर ने ही उन्हें मुंबई स्थित नवीनभाई कांतिलाल आंगडिया पेढ़ी के कर्मचारी भाविन पटेल से मित्रता करवाई थी। दोनों आरोपियों का कहना है कि जिगर ने ही उन्हें आंगडियापेढ़ी में लूट करने का सुझाव दिया था।
लूट के इरादे से सत्रह दिन पूर्व गए थे मुंबई
पकड़े गए आरोपी पंकज एवं कल्लू ने पूछताछ में कबूल किया कि सत्रह दिन पूर्व वे कार से जिगर पटेल व दीपक भदोरिया नामक मित्र के साथ लूट के इरादे से मुंबई गए थे। जहां उन्हें संजू तथा सोनी नामक अन्य कुछ लोगों का साथ मिला। रात को मुंबई में रहने वाले संजू के घर के पास कार में ही सो गए थे। दूसरे दिन सुबह संजू तथा सोनू से उनकी फिर से मुलाकात हुई और सभी एल.टी. मार्ग नवीन कांतिलाल पटेल आंगनियापेढ़ी के लिए रवाना हो गए। उस दौरान कल्लू उर्फ चाचा कार लेकर रोड से कुछ दूर खड़ा हो गया और पंकज प्रजापति अन्य साथियों के साथ आंगडियापेढ़ी के कर्मचारी भाविन पेटल से मिलने गया था। इन सभी ने मौका देखकर आंगडिया से सवा लाख की लूट कर ली। उसके बाद लूट की राशि का विभाजन कर एक दूसरे से बिछड़ गए। पंकज एवं कल्लू के हिस्से में आए तीन-तीन लाख रुपये लेकर वे अहमदाबाद आ गए। पुलिस के अनुसार लूट के अन्य आरोपियों को मुंबई पुलिस ने दबोच लिया जबकि फरार चल रहे दोनों आरोपियों को शहर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो