scriptVadodara News मवेशियों को पकडऩे के दौरान दो गायों की मौत, पशुपालकों ने जताया रोष | Two cows died while catching cattle, cattle stockman expressed anger | Patrika News

Vadodara News मवेशियों को पकडऩे के दौरान दो गायों की मौत, पशुपालकों ने जताया रोष

locationअहमदाबादPublished: May 28, 2022 11:24:55 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

Vadodara News वडोदरा में मनपा का अभियान

Vadodara News मवेशियों को पकडऩे के दौरान दो गायों की मौत, पशुपालकों ने जताया रोष

Vadodara News मवेशियों को पकडऩे के दौरान दो गायों की मौत, पशुपालकों ने जताया रोष

Vadodara News वडोदरा. शहर में कुछ दिनों से गायों के हमलों में लोगों के घायल होने को लेकर मनपा की ओर से मवेशियों को पकडऩे के दौरान दो गायों की मौत हो गई। इस कारण पशुपालकों ने रोष जताया है।
शहर में पिछले कुछ दिनों से गायों के हमलों और श्वानों के काटने से शहर के लोग परेशान हैं। कई लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
इस बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल की नसीहत पर महापौर केयूर रोकडिय़ा की ओर से शहर में मवेशियों को पकडऩे का अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत शनिवार को गोरवा क्षेत्र में मवेशियों को पकड़ते समय दो गायों की मौत हो गई। दो गायों की मौत की सूचना मिलने पर पशुपालकों में रोष व्याप्त हो गया। पशुपालकों ने गायों की मौत को लेकर गोरवा थाने पर पहुंचकर मनपा के अभियान का विरोध किया।
गौरतलब है कि गाय के हमले में एक व्यक्ति की आंख के ऊपर चोट आने, स्कूटर सवार एक परिवार पर गाय के हमले के बाद गिरने के कारण एक बच्ची को घायल होने और रास्ते में गाय के हमले में एक प्रौढ़ को हाथ टूटने पर अस्पताल ले जाना पड़ा। एक व्यक्ति की आंख फूट गई। 5 दिन में गाय के हमलों में 6 लोग घायल हो गए थे।
Vadodara News पांच वर्ष में पकड़े 19 हजार से अधिक मवेशी

वडोदरा मनपा की स्थायी समिति के अध्यक्ष हितेंंद्र पटेल के अनुसार शहर में पांच वर्ष में 19167 मवेशी पकड़े गए हैं। अब तक 14612 मवेशियों के टैग लगाए गए हैं। 2351 पशुपालकों से जुर्माना वसूलकर मवेशियों को छोड़ा गया है। पशुपालकों समेत 984 लोगों के विरुद्ध थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। 21 पशुपालकों की सूची बनाकर शहर पुलिस आयुक्त को सौंपी गई है।
दूसरी ओर, कांग्रेस की एक महिला पार्षद ने लोगों को मवेशियों के हमलों और परेशानी से बचाने में विफल रहने का मनपा पर आरोप लगाया है। उनके अनुसार 15 दिन में मवेशियों से शहर को मुक्त कराने का दावा करने के महीनों बीतने के बावजूद परिणाम नहीं मिला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो