scriptBank के लॉकर से तीस लाख के गहने पार | Two million jewels stolen from bank locker | Patrika News

Bank के लॉकर से तीस लाख के गहने पार

locationअहमदाबादPublished: Feb 22, 2020 10:33:56 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

बैंक कर्मियों की मिलीभगत का भी आरोप

Bank के लॉकर से तीस लाख के गहने पार

Bank के लॉकर से तीस लाख के गहने पार

अहमदाबाद. शहर के नवरंगपुरा क्षेत्र स्थित एक बैंक के लॉकर से पिछले तीन वर्ष में तीस लाख रुपए के गहने पार कर लिए गए। इस संबंध में एक महिला ने नवरंगपुरा पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार नवरंगपुरा निवासी ४८ वर्षीय एक महिला का आरोप है कि सीजी रोड स्थित एक बैंक के लॉकर्स से उसके गहनों की चोरी हुई है। शिकायत में बताया है कि वर्ष २०१७ से अब तक उनके बैंक लॉकर्स से सोना-चांदी के ३० लाख रुपए से अधिक गहने पार किए गए हैं। जिसमें बैंक कर्मियों एवं अन्य कुछ लोगों की लिप्तता बताई गई है। महिला ने आरोपी अज्ञात बताए हैं।
रिक्शा सवार महिला की १.७० लाख की नगदी चोरी
अहमदाबाद शहर के कालूपुर रेलवे स्टेशन से रिक्शा में सवार महिला के बैग से १.७० लाख रुपए की नकदी पार कर ली गई। राजस्थान निवासी महिला के पति की ओर से दर्ज करवाई गई पुलिस शिकायत में बताया गया है कि रेलवे स्टेशन के बाहर से उनकी पत्नी शुक्रवार को रिक्शा में बैठी थी। यह रिक्शा रायपुर तक पहुंचा था तब तक बैग से नगदी पार कर ली गई। रिक्शा में चालक के अलावा अन्य दो जन भी बताए गए हैं। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो