scriptडिजीटल ट्रांजेक्शन से टैक्स भरने पर दो फीसदी मिलेगी छूट | Two percent discount on filling tax in digital transaction | Patrika News

डिजीटल ट्रांजेक्शन से टैक्स भरने पर दो फीसदी मिलेगी छूट

locationअहमदाबादPublished: Sep 06, 2018 10:39:01 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

१० सितम्बर से ३१ मार्च तक….

Two percent discount on filling tax in digital transaction

File photo

अहमदाबाद. शहर में संपत्ति कर को डिजिटल ट्रांजेक्शन के माध्यम से अदा करने पर दो फीसदी की छूट दी जाएगी। महानगरपालिका ने इस संबंध में लाभ लेने की अवधि १० सितम्बर से ३१ मार्च तक निर्धारित की है।
महानगरपालिका के स्थायी समिति के अध्यक्ष अमूल भट्ट ने बताया कि गुरुवार को हुई बैठक में इसके लिए मंजूरी दे दी है। उनके अनुसार भारत सरकार के कैशलेस, इलेक्ट्रोनिक लेनदेन को बढावा देना इसका उद्देश्य है। देश की सौ स्मार्ट सिटी में डिजीटल पेमेंट का व्याप बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार ने विविध कदम उठाए हैं। अहमदाबाद मनपा ने दस सितम्बर से ३१ मार्च तक डिजीटल ट्रांजेक्शन पर जोर दिया है। इसके अन्तर्गत संपत्ति कर की सभी आवास एवं गैर आवासों जैसी संपत्ती का टैक्स डिजिटल से भरने पर दो फीसदी (अधिकतम एक हजार रुपए) की छूट दी जाएगी। इसके लिए एएमसी नेट बैंकिंग, एएमसी का मोबाइल एप व शहर में बनाए गए विशेष सेंटरों से डिजीटल ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
पर्युषण पर्व के मद्देनजर…
कांकरिया प्राणी संग्राहलय में १३ तक बच्चों को निशुल्क प्रवेश
अहमदाबाद. शहर के मणिनगर स्थित प्राणी संग्राहलय में बारह वर्ष तक के बच्चों को आगामी १३ सितम्बर तक निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। महानगरपालिका की स्थायी समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया।
मनपा संचालित कांकरिया प्राणी संग्राहलय में गुरुवार से यह लाभ मिलने लगा है। मनपा स्थायी समिति के अनुसार पर्युषण पर्व के मद्देनजर बारह वर्ष तक के सभी बच्चे इसका लाभ ले सकेंगे। सोमवार को छोड़कर पूरे सप्ताह इसका लुत्फ उठाया जा सकेगा।
कत्लखाने भी रहेंगे बंद
पर्यूषण पर्व को ध्यान में रखकर मनपा संचालित कत्लखानों को भी बंद रखने का निर्णय किया गया है। गुरुवार से लेकर १३ सितम्बर अर्थात जैन धर्म के महापर्युषण पर्व पर शहर के मनपा संचालित सभी कत्लखाने बंद रहेंगे। इसके अलावा दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण की धूप दसवीं के उपलक्ष्य में १९ सितम्बर तथा संवत्सरी के उपलक्ष्य में २३ सितम्बर को भी मनपा संचालित कत्लखाने बंद रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो