scriptपांच वर्षों के अन्याय को बदलेंगे ‘न्याय’ में : राहुल | Unjustice of five years to be changed justice | Patrika News

पांच वर्षों के अन्याय को बदलेंगे ‘न्याय’ में : राहुल

locationअहमदाबादPublished: Apr 15, 2019 10:19:46 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

भावनगर में कांग्रेस की चुनावी रैली

congress

पांच वर्षों के अन्याय को बदलेंगे ‘न्याय’ में : राहुल

अहमदाबाद. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भावनगर के महुवा में चुनावी रैली में वर्ष 2014 के भाजपा के वादों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने 15 लाख रुपए से लेकर रोजगार तक हर मुद्दे पर प्रधानमंत्री को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच वर्षों में जनता से जितने भी वादे किए सभी झूठ साबित हुए। 2014 में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र कई वादे किए लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया बल्कि झूठ बोलकर सिर्फ जनता को गुमराह किया। नोट बंदी, गब्बर सिंह टैक्स, बेरोजगारी ये सब देश की जनता के साथ किया गया अन्याय है। हम इस अन्याय को न्याय में बदलेंगे।
उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही ऐतिहासिक न्याय योजना लागू करेंगे। और प्रत्येक परिवार के खाते में हर माह छह हजार रुपए जमा होंगे। न्याय योजना में 72 हजार रुपए सालाना जो राशि दी जाएगी वह सीधे महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होगी। इससे हिंदुस्तान के किसानों, बेरोजगारों को सीधा फायदा मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था भी तेजी से काम करने लगेगी। किसानों के लिए अलग बजट बनाया जाएगा। कर्ज नहीं चुकाने वाला किसान जेल नहीं जाएगा। हम किसानों के साथ खड़े होते हैं। फसल बीमा के नाम पर उद्योगपतियों को सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए, लेकिन फसल बीमा का पैसाल किसानों को नहीं मिलता। हमारी सरकार तीन राज्यों में आई तो हमने दस दिनों में ही किसानों का कर्ज माफ किया।
बिना अनुमति के तीन वर्षों तक युवा कर सकेंगे कारोबार
उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रहार करते कहा कि पिछले 45 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगार इस बार बढ़ी है। इसकी सबसे बड़ी वजह नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) है। कोई भी गुजराती युवा यदि कारोबार शुरू करना चाहता है तो उसे सरकारी कार्यालय से अनुमति लेनी होती है, लेकिन हमने मेनिफेस्टो में लिखा है गुजरात का युवा व्यापार करना चाहता है तो वह तीन वर्षों बिना अनुमति के कारोबार कर सकता है। राहुल ने कहा जब हम न्याय योजना की गरीबों के लिए कुछ करने की बात करते हैं तो प्रधानमंत्री (पीएम) मोदी कहते हैं इसके लिए पैसा कहां से आएगा। हम कहते हैं अनिल अंबानी, विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे लोगों से आएगा, जिनके खातों में आपने पैसा डाला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो