Ahmedabad City : उत्तरायण पर जगह-जगह बिखरी 561 किलो डोरी का निराकरण
अहमदाबाद शहर में...
उत्तर जोन में से सबसे अधिक 330 किलो डोरी मिली

अहमदाबाद. शहर में उत्तरायण पर्व पर चारों ओर पतंगबाजी की धूम रही। इस बीच जगह-जगह पड़ी हुई 561 किलो पतंग की डोरी को शहर के विविध भागों से उठाया गया। यह डोरी न सिर्फ मनुष्यों के लिए बल्कि पक्षियों के लिए भी ज्यादा घातक है। शहर में एक ही दिन में सबसे अधिक 330 किलो डोरी के रूप में कूड़ा उत्तर जोन से मिला है।
उत्तरायण पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार और शुक्रवार को जमकर पतंगबाजी की गई। इन दोनों दिन शहर के ज्यादातर लोगों ने छतों पर डेरा डालकर पतंग उड़ाने का लुत्फ उठाया। जिसके कारण पतंग और डोर का कूड़ा जगह-जगह बिखर गया। महानगरपालिका के सफाई कर्मचारिोयों ने शनिवार को बिखरी हुई डोर को उठाया। शनिवार को सुबह के ही समय में 561.8 किलो पतंग की डोर का कूड़ा उठाया गया। जहां देखो वंहा इन दिनों कटी पतंग की डोर पड़ी हुई हैं । जिससे मनुष्य ही नहीं बल्कि पक्षियों को भी नुकसान होता है। अनेक लोगों ने वृक्षों में फंसी हुई डोर का निराकरण किया। ताकि पक्षियों को नुकसान न हो।
अहमदाबाद के सात जोन से कलेक्ट हुई डोर
अहमदाबाद शहर में उत्तरायण के बाद सबसे अधिक उत्तर जोन से 330 किलो पतंग की डोर का वेस्ट कलेक्ट किया गया है। इसके अलावा दक्षिण एवं पूर्व जोन से 70-70 किलो डोर का कूड़ा मिला है। मध्यजोन में से 32, पश्चिम जोन से 25.8 किलो, उत्तर पश्चिम से 18 एवं दक्षिण पश्चिम से 16 किलो डोर समेटी गई है।
अब पाइए अपने शहर ( Ahmedabad News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज