scriptहर्षोल्लास से मनाया उत्तरायण पर्व, खूब उड़ाई पतंगें | Uttarayan festival celebrated with enthusiasm, kites flown a lot | Patrika News

हर्षोल्लास से मनाया उत्तरायण पर्व, खूब उड़ाई पतंगें

locationअहमदाबादPublished: Jan 15, 2022 11:36:56 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां
 

हर्षोल्लास से मनाया उत्तरायण पर्व, खूब उड़ाई पतंगें

वडोदरा में लोगों ने छतों पर उड़ाई पतंगें।

वडोदरा/राजकोट/जामनगर. ठंडी हवा के साथ मकर संक्रांति-उत्तरायण पर्व इस वर्ष शुक्रवार को और बासी उत्तरायण पर्व शनिवार को हषोल्लास के साथ मनाया गया। आकाश में रंगबिरंगी पतंगें खूब दिखाई दी। लोगों ने पशुओं को चारा, गरीबों को वस्त्र दान किए। हालांकि कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है लेकिन पर्व मनाने वाले लोगों को गाइडलाइन मास्क पहनकर पतंगें उड़ाते और धज्जियां उड़ाते भी देखा गया।
वडोदरा में लोगों ने छतों पर म्युजिक सिस्टम रखकर गीतों की धुन और गानों के बीच पतंगें उड़ाई। हालांकि तेज हवा के कारण पतंग उड़ाने वालों को निराश भी होना पड़ा। इस दौरान कई लोग गरबा करते भी दिखे। रात को आतिशबाजी भी की गई। समा क्षेत्र निवासी नितिन पटेल ने परिजनों के साथ जख्मी पक्षियों को उपचार के लिए पहुंचाया। कई लोगों को कोरोनागाइड लाइन का पालन करते और धज्जियां उड़ाते देखा गया।
काइपो छे…रंगीन पतंगों से ढंका रहा आसमान
राजकोट. शहर में पतंग के शौकीन लोग सुबह से ही छतों पर जमे रहे। खान-पान के विभिन्न व्यंजनों के साथ रंग-बिरंगे पतंगों के साथ त्योहार का लुत्फ उठाया गया। इस साल अच्छी हवा के कारण पतंग उड़ाने में सहूलियत हुई तो रह-रहकर वातावरण काइपो छे…से वातावरण गंूजता रहा।
राजकोट में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, विधायक लाखा सागठिया, पूर्व मंत्री जयेश रादडिय़ा, पूर्व विधायक भानुबेन बाबरिया, लोक साहित्यकार देवायत खवड, पूनम गोंडलिया, भजन गायक हेमंत चौहाण समेत कई सामाजिक अग्रणियों ने पतंग उड़ाई। इस दौरान गरबे का मोह नहीं छोड़ पाए और ऊंचे आसमान में पतंगों के बीच छतों पर गरबा भी किया। बाजार में ऊंधिया खरीदने वालों की कतार लगी रही।
देर शाम तक लिया आनंद

जामनगर में तेज व ठंडी हवा के बावजूद लोगों ने मकानों की छतों पर पहुंचकर सुबह से देर शाम तक पतंग उड़ाने का आनंद लिया। दोपहर बाद डीजे व म्युजिक सिस्टम पर गीत बजाकर पतंगें उड़ाई गई। कृषि मंत्री राघवजी पटेल ने अपने पैतृक गांव में और विधायक धर्मेंद्रसिंह जाडेजा ने भी पतंग उड़ाने का आनंद लिया। लोगों ने मास्क लगाकर और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के अलावा धज्जियां उड़ाते हुए भी पतंगें उड़ाई।

ट्रेंडिंग वीडियो