अहमदाबाद

Ahmedabad: सुपर स्पेश्यालिटी सेवाओं के साथ वी.एस. अस्पताल को फिर से करें प्रारंभ’

केन्द्र, राज्य व महानगरपालिका में भाजपा का है शासन

अहमदाबादJul 22, 2019 / 10:50 pm

Pushpendra Rajput

Ahmedabad: सुपर स्पेश्यालिटी सेवाओं के साथ वी.एस. अस्पताल को फिर से करें प्रारंभ’

अहमदाबाद. केन्द्र, राज्य और अहमदाबाद महानगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी का शासन है। इसके चलते वी.एस.अस्पताल सुपर स्पेश्यालिटी सेवाओं के साथ पुन: प्रारंभ करने के लिए राज्य सरकार को आदेश देना चाहिए। गुजरात विधानसभा में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की मांगों पर चर्चा में भाग लेते दरियापुर के विधायक ग्यासुद्दीन शेख ने यह मुद्दा उठाया।
ग्यासुद्दीन ने कहा कि राज्य सरकार ने 750 करोड़ रुपए की लागत से वी.एस. अस्पताल परिसर में नई एसवीपी हॉस्पिटल प्रारंभ की। यह अच्छी बात ही, लेकिन पुरानी वी.एस. अस्पताल को बंद करना निंदनीय है। उनका आरोप है कि अहमदाबाद महानगरपालिका के प्रशासक गरीबों की जीवनडोर मानी जाने वाली वी.एस. अस्पताल को ऐसा लगता है बंद करने का मन बना लिया है। ग्यासुद्दीन शेख के साथ-साथ विधायक वीरजी ठुम्मर, विक्रम माडम और गेनीबेन ठाकोर ने भी चर्चा में भाग लिया और वी.एस. अस्पताल को पहले ही तरह ही कार्यान्वितन करने की मांग की।
वीरजी ठुम्मर ने कहा कि वी.एस. अस्पताल में सिर्फ अहमदाबाद ही नहीं बल्कि सौराष्ट्र समेत गुजरातभर के लोग उपचार कराने आते हैं। वी.एस. अस्पताल को पहले की ही तरह शुरू करना चाहिए।
विधायक विक्रम माडम ने स्वास्थ्य विभाग का हवाला संभालने वाले उप मुख्यमंत्री से कहा कि सौराष्ट्र से आने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय मरीजों को अहमदाबाद पहुंचने पर पहले वी.एस. अस्पताल में ही सेवा मिलती है। कई गंभीर मरीजों को वी.एस. अस्पताल ही भेजा जाता है, लेकिन अब तक मरीजों को भर्ती भी नहीं किया जाता। वी.एस. अस्पताल का संचालन अहमदाबाद महानगरपालिका करती है, लेकिन महानगरपालिका शहरी विकास विभाग के अधीनस्थ है। इससे वी.एस. अस्पताल को पहले की ही तरह प्रारंभ करना चाहिए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.