script

Vadodara news: करोड़ों की रुपए के अफ्रीकी हाथी के दांत के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल

locationअहमदाबादPublished: Feb 28, 2020 12:09:35 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Vadodara, African teeth, Police, accused arrested

Vadodara news: करोड़ों की रुपए के अफ्रीकी हाथी के दांत के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल

Vadodara news: करोड़ों की रुपए के अफ्रीकी हाथी के दांत के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल

वडोदरा. शहर के सुभानपुरा इलाके में रहने वाले एक युवक को पुलिस ने अफ्रीकी हाथी के दांत के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी विनायक रतिलाल पुरोहित पिछले कई दिनों से अफ्रीकी हाथी के दांत बेचने की फिराक में था। इस बात की जानकारी प्राणी क्रूरता को रोकने के लिए काम करने वाली संस्था को मिली। पुलिस ने आरोपी को प$कडऩे के लिए जाल बिछाया। शहर के जसापुरा में पुलिस ने डमी ग्राहक भेजकर आरोपी को पकड़ा।
खंभात में दुकानें खुलीं, चहल-पहल शुरु


आणंद। पिछले कुछ दिनों से तनाव व्याप्त आणंद जिले के तटीय खंभात शहर में गुरुवार को माहौल अपेक्षाकृत शांत देखा गया। शहर में दुकानें खुली और चहल-पहल भी देखी गई। शहर में पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। उच्च पुलिस अधिकारी स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे हुए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो