script

कलक्टर ने कोविड की स्थिति को लेकर की समीक्षा

locationअहमदाबादPublished: May 27, 2020 07:35:06 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

वडोदरा जिला कलक्टर ने किया शिनोर का दौरा

कलक्टर ने कोविड की स्थिति को लेकर की समीक्षा

कलक्टर ने कोविड की स्थिति को लेकर की समीक्षा

वडोदरा. जिला कलक्टर शालिनी अग्रवाल ने शिनोर नगर का जायजा लिया है। इस मौके पर उनके साथ जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर देसाई भी थे। उन्होंने नगर का जायजा लेकर कोरोना के प्रति सतर्क और सुरक्षित रहने का संदेश भी दिया।
जिला कलक्टर ने प्रांत अधिकारी, तहसीलदार, तहसील विकास अधिकारी, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी और पुलिस उप अधीक्षक के साथ बैठक की। बैठकमें कोविड और स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर जानकारी हासिल की।

उन्होंने साधली एवं अन्य गांवों में 5 कोरोना पॉजिटिव मामले और वहां की स्थिति को लेकर चर्चा की। साथ ही कृषि उत्पादन बाजार समिति (एपीएमसी), जलापूर्ति की स्थिति, खाद्य आपूर्ति, श्रमिकों को उनके गृहराज्य भेजने की कार्रवाई समेत जानकारी हासिल की।
उधर, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर देसाई ने भी कोरोना संक्रमित जोन के लोगों से बातचीत की। उन्होंने वहां स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेसिंग रखने, मास्क पहनने पर भी जोर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो