scriptवडोदरा : मध्यमवर्गीय बाढ़ पीडि़तों को भी राहत सहायता दिलाने की मांग | Vadodara : Middle class should also get relief assistance | Patrika News
अहमदाबाद

वडोदरा : मध्यमवर्गीय बाढ़ पीडि़तों को भी राहत सहायता दिलाने की मांग

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, तीन प्रदर्शनकारी हिरासत में

अहमदाबादAug 08, 2019 / 11:08 pm

Gyan Prakash Sharma

Vadodara: Congress performance

Vadodara: Congress performance

वडोदरा. शहर में गत सप्ताह भारी बारिश एवं विश्वामित्री नदी में आई बाढ़ के दौरान गरीब एवं मध्यमवर्गीय लोगों को भी नुकसान होने हुआ है। ऐसे में मध्यमवर्गीय लोगों को भी आर्थिक सहायता देने की मांग के साथ कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। न्यू समा क्षेत्र में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
कांग्रेस के कार्यकर्ता जितेन्द्र सोलंकी का आरोप है कि बाढ़ के दौरान गरीब झोपड़पट्टियों के साथ-साथ मध्यमवर्ग को भी आर्थिक नुकसान हुआ था। लोगों के घरों पर पानी घुस गया था, जिसके कारण लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ था। अनेक छोटी-बड़ी दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा था। दूसरी ओर, सरकार की ओर से सिर्फ गरीब झोपड़पट्टियों को केशडोल सहित की सहायता दी जा रही है, ऐसे में मध्यमवर्ग को भी राहत सहायता दिलाने की मांग की है। मध्यमवर्गीय लोगों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग के साथ कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया, जिससे पुलिस ने जितेन्द्र सहित तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

Home / Ahmedabad / वडोदरा : मध्यमवर्गीय बाढ़ पीडि़तों को भी राहत सहायता दिलाने की मांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो