अहमदाबाद

वडोदरा : १५४० लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया

विश्वामित्री नदी का जल स्तर २८.५ फीट पर, वडोदरा में बारिश

अहमदाबादAug 12, 2019 / 04:12 pm

Gyan Prakash Sharma

वडोदरा : १५४० लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया

वडोदरा. विश्वामित्री का जलस्तर बढऩे के कारण शहर के तटीय क्षेत्रों में पानी भर गया, जिसके चलते १५४० लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया गया। दूसरी ओर, रविवार को आजवा सरोवर एवं विश्वामित्री का जलस्तर कम होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार बारिश के बाद शनिवार को विश्वामित्री नदी का जलस्तर बढ़ गया था, लेकिन शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक जलस्तर ३० फीट था, जो रविवार रात को घटकर २८.५ फीट पर पहुंच गया। आजवा सरोवर का जलस्तर कम होने के कारण शनिवार रात के बाद विश्वामित्री नदी के जलस्तर में वृद्धि नहीं हुई है। दूसरी ओर, बाढ़ जैसे हालात का सामना करने के लिए प्रशासन सतर्क बना है।
कलक्टर शालिनी अग्रवाल केअनुसार आजवा सरोवर के केचमेंट क्षेत्र में फिलहाल बारिश नहीं और आजवा का जलस्तर भी घट रहा है। फिलहाल प्रतापपुरा एवं आजवा से कुल ८ हजार ४२७ क्युसेक पानी विश्वामित्री में छोड़ा जा रहा है।
विश्वामित्री का जलस्तर बढऩे से शनिवार देर रात को अनेक निचले क्षेत्रों में पानी घुस गया था। जिसके चलते १५४० लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया गया। दूसरी ओर, नदी का जलस्तर बढऩे से सिद्धार्थ बंग्लोज सहित क्षेत्रों में भय फैल गया था। शनिवार रात को कालाघोड़ा सहित सभी ब्रिजों पर पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था। समा-सावली रोड से हरणी मार्ग पर भी यातायात बंद कर दिया गया था।

घर के निकट दिखा मगरमच्छ
शहर के तुलसीवाड़ी क्षेत्र निवासी युवक का कहना है कि शनिवार देर रात को घर के निकट बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया, जिसे भगाया गया। रात्रि के समय मगरमच्छ कभी भी दिखाई दे जाते हैं, जिसके कारण ११ दिनों के रात को जागना पड़ रहा है।

Home / Ahmedabad / वडोदरा : १५४० लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.