scriptअफ्रीकी देशों के कलाकार से सजा गांधी जी का भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए…. | Vaishnav Jan to tene kahiye....sing by African artists | Patrika News

अफ्रीकी देशों के कलाकार से सजा गांधी जी का भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए….

locationअहमदाबादPublished: Jan 21, 2019 04:35:42 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन

Beti bachao, Vibrant Gujarat, Rupala

अब गाय तक पहुंचा ‘बेटी बचाओ’ : रूपाला

गांधीनगर. वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन -२०१९ के दूसरे दिन शनिवार को अफ्रीका दिवस आयोजित किया गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, अफ्रीका के ८ देशों के मंत्रियों सहित हजारों प्रतिनिधि की उपस्थिति में शुभांरभ किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत गांधीजी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए रे.. से किया गया।
इसमें बोत्सवाना, नाइजीरिया, दक्षिण सूडान, अल्जीरिया, मौरितानिया, अंगोला, आइवरी कोस्ट, कैमरून, एस्टोनिया, मोरक्को, माली, गिनी बिसाऊ, युगांडा, घाना, बुर्किना फासो, ट्युनीशिया, मोजाम्बिक, मॉरिशस, जांबिया, सेनेगल, नाइजर, सूडान, जिबूती, मलावी, इथोपिया, केप वर्डे, केन्या, नामीबिया, मैडागास्कर व जिम्वाब्वे के कलाकार शामिल थे।
यह भजन बहुत ही खूबसूरत तरीके से विदेश मंत्रालय की मदद से तैयार किया गया है।

हजारों प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

अफ्रीका दिवस के आयोजक व पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एस जे हैदर ने बताया कि अफ्रीका दिवस में अफ्रीका के ८ देशों के मंत्रियों, ३० राजदूतों और १००० से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें अफ्रीका से ८६५ प्रतिनिधि, ४ हजार भारतीय प्रतिनिधि शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो