Gujarat assembly 2022: 93 सीटों पर 833 प्रत्याशी का भावी ईवीएम में होगा बंद
अहमदाबादPublished: Dec 04, 2022 08:11:25 pm
voting, gujarat assembly 2022, EVM, candidates, assemly seat; 2.51 करोड़ मतदान करेंगे मतदान


Gujarat assembly 2022: 93 सीटों पर 833 प्रत्याशी का भावी ईवीएम में होगा बंद
गांधीनगर. गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। इन सीटों पर 833 प्रत्याशियों के भविष्य ईवीएम में सील होगा। इन विधानसभा क्षेत्रों में 2 करोड़ 51 लाख, 58, हजार 730 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। चुनाव कर्मचारी मतदान केन्द्रों पर पहुंच गई है, जिसमें 1.13 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाया गया है। मतदान के दौरान 37,432 बैलेट यूनिट, 36,157 कंट्रोल यूनिट और 40,066 वीवीपैट का उपयोग किया जाएगा।