scriptGujarat: उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बापू की जन्म स्थली का दौरा किया, द्वारकाधीश व सोमनाथ मंदिर में किए दर्शन | VP Venkaiah Naidu visit Gandhi's birth place, Dwarka Somnath Mandir | Patrika News

Gujarat: उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बापू की जन्म स्थली का दौरा किया, द्वारकाधीश व सोमनाथ मंदिर में किए दर्शन

locationअहमदाबादPublished: Aug 06, 2022 09:30:46 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Vice President, Venkaiah Naidu, visit, Gandhi’s birth place, Dwarka, Somnath Mandir

Gujarat: उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बापू की जन्म स्थली का दौरा किया, द्वारकाधीश व सोमनाथ मंदिर में किए दर्शन

Gujarat: उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बापू की जन्म स्थली का दौरा किया, द्वारकाधीश व सोमनाथ मंदिर में किए दर्शन

उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को गुजरात के एक दिन के दौरे पर महात्मा गांधी की जन्म स्थली पोरबंदर ,द्वारका के दो मंदिरों और सोमनाथ मंदिर के दर्शन किए। उनका गुजरात दौरा नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के दिन रहा।
उपराष्ट्रपति नायडू अपनी पत्नी ऊषा नायडू के साथ जामनगर एयर फोर्स स्टेशन पहुंचे जहां पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने उनकी अगुवानी की। वे यहां द्वारका से रवाना हुुए।
उन्होंने परिवार के साथ शनिवार को भगवान द्वारकाधीश के जगत मंदिर में दर्शन किए। यहां पर उन्होंने पत्नी के साथ पूजा की। मंदिर के पुजारी ने शास्त्रोक्त विधि से पादुका पूजन भी करवाया। उप राष्ट्रपति व परिवार के सदस्यों ने मंदिर की प्रदक्षिणा की। साथ ही जानकी मंदिर में भी दर्शन किए।
इस अवसर पर मकनपुर की आशापुरा रास मंडली और आरंभडा के कस्तुरबा गांधी स्कूल के छात्रों ने परंपरागत सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
द्वारकाधीश मंदिर के बाद उप राष्ट्रपति ने श्रावण माह में द्वादश ज्योतिर्लिंग में शामिल नागेश्वर महादेव मंदिर में भी विशेष पूजा की। मंदिर के महंतों ने मंत्रोच्चार के साथ शास्त्रोक्त विधि से पूजन करवाया।
द्वारका के मंदिरों में दर्शन के बाद वे पोरबंदर पहुंचे। यहां पर उन्होंने बापू की जन्म स्थली कीर्ति मंदिर का दौरा किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। साथ चरखा व प्रदर्शनी देखी। इस अवसर पर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।
यहां पर उन्होंने विजिटर्स बुक में लिखा कि वे महात्मा गांधी के जन्म स्थल पर आकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने सभी से अपील की कि यहां पर लोगों को, विशेष रूप से नई पीढ़ी को जरूर आना चाहिए और साथ ही गांधीजी के जीवन व विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने शाम को द्वादश ज्योतिर्लिंग में प्रथम सोमनाथ महादेव मंदिर में भी दर्शन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो