scriptहम भारत विरोधी नहीं, भाजपा विरोधी: कन्हैया कुमार | We are opposing BJP, not Bharat, says Kanhaiya Kumar | Patrika News

हम भारत विरोधी नहीं, भाजपा विरोधी: कन्हैया कुमार

locationअहमदाबादPublished: Feb 13, 2019 11:05:47 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-संविधान बचाओ देश बचाओ यात्रा में जिग्नेश मेवाणी, हार्दिक पटेल के साथ पहुंचे जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष

Kanhaiya Kumar, Rajkot

हम भारत विरोधी नहीं, भाजपा विरोधी: कन्हैया कुमार

राजकोट. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि वे भारत विरोधी नहीं हैं, बल्कि भाजपा विरोधी हैं।

राजकोट में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी की उपस्थिति में बुधवार को संविधान बचाओ, देश बचाओ यात्रा से पहले मीडिया से बातचीत में कन्हैया ने अपने पर लगे देशद्रोह के आरोपों के संबंध में कहा कि तीन वर्ष से केस चल रहा है तो अभी तक आरोपपत्र क्यों पेश नहीं किया गया? यदि वे देशद्रोही हैं तो क्यों उन्हें जेल में नहीं डाल दिया जाता? उन पर देशद्रोह के आरोप लगाकर कांग्रेस, राहुल गांधी और जेएनयू को निशाना बनाया जाता है।

वामपंथी नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि वे देश प्रेमी हैं इसके लिए किसी को उन्हें प्रमाणपत्र देने की जरूरत नहीं है। भारत माता की जय और वंदे मातरम बोलने में कोई परेशानी नहीं है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सरकार की विफलता, किसानों के मुद्दे सहित मुद्दों से लोगों का ध्यान दूसरी तरफ लेे जाने के लिए भाजपा की ओर से इस प्रकार का दुष्प्रचार किया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो