scriptमौसम में बदला, छाए बदरा | Weather changed, cloud issolated | Patrika News

मौसम में बदला, छाए बदरा

locationअहमदाबादPublished: Apr 15, 2019 09:16:52 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

तेज हवाओं के साथ धूल उड़ी, मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी

cloud

मौसम में बदला, छाए बदरा

अहमदाबाद/ भावनगर. आम दिनों की तुलना में सोमवार को मौसम बदला-बदला सा नजर आया। बादल छाए रहने से पारा में गिरावट रही। वहीं राज्य के कई जगहों पर धूलभरी आंधी चली। उधर, अरब सागर में जोरदार हवाओं के चलते मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी है। अहमदाबाद, बनासकांठा, साबरकांठा समेत जिलों में बादल छाए रहे हैं। बादल छाए रहने तापमान में भी गिरावट आई। जहां अहमदाबाद का तापमान रविवार को 42 डिग्री के करीब था, जो चार डिग्री गिरकर 38.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। वडोदरा के छोड़कर राज्य सभी जिलों में पारा 40 डिग्री के नीचे रहा। वडोदरा 40.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। उधर, मौसम विभाग ने गुजरात के कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
जामनगर संवाददाता के अनुसार मौसम में आए बदलाव से अरब सागर में तूफान जैसे हालात बने हैं। जामनगर सहित राज्य के समुद्र तटीय जिलों के मछुआरों को चार दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी है। मौसम के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते अरब सागर में ५० कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। इसी वजह से जिला प्रशासन ने मछुआरों को चार दिन तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। मौसम में आए बदलाव की वजह से जामनगर, देवभूमि द्वारका के अलावा सौराष्ट्र में आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने इस इलाकों में बेमौसमी बारिश की आगाही की है। तेज हवाओं के चलते वातावरण धूमिल हो गया है। वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।वहां तापमान में गिरावट की वजह से जनता ने राहत की सांस ली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो