scriptअय्यर के घर पाकिस्तान के उच्चायुक्त क्यों? : मोदी | Why is Aiyars high commissioner to Pakistan? : Modi | Patrika News

अय्यर के घर पाकिस्तान के उच्चायुक्त क्यों? : मोदी

locationअहमदाबादPublished: Dec 11, 2017 05:11:13 am

गुजरात चुनाव के दूसरे दौर के लिए जोर लगा रही भाजपा-कांग्रेस नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर पाकिस्तान से ‘स

modi

modi

साणंद/डाकोर/अहमदाबाद।गुजरात चुनाव के दूसरे दौर के लिए जोर लगा रही भाजपा-कांग्रेस नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर पाकिस्तान से ‘साठगांठ’ का आरोप लगाया तो कांग्रेस के मीडिया प्रभावी रणदीप सिंह सूरजेवाला ने कहा भाजपा नेताओं का पाकिस्तान प्रेम जगजाहिर है उसका जबाव दें।

मोदी ने मणिशंकर पर फिर घेरा कांग्रेस को …

‘पाक के उच्चायुक्त अहमद को सीएम क्यों बनाना चाहते हैं?’

पाकिस्तानियों के बैठक अगले दिन उन्हें कहा ‘नीच’ : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान गुजरात विधानसभा चुनाव में हस्तक्षेप कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के घर पर पाकिस्तान के उच्चायुक्त और देश के पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी व मनमोहन सिंह की बैठक हुई थी। बैठक में पाकिस्तान आर्मी के पूर्व प्रमुख अरशद रफीक ने सिफरिश की थी कि कांग्रेस नेता अहमद पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया जाए। इसके अगले दिन उन्हें नीच कहा गया।


मोदी ने बनासकांठा जिले के पालनपुर व साणंद में रविवार को आयोजित चुनावी सभा में यह खुलासा किया।मोदी ने सवाल उठाए कि अय्यर के घर जब पाकि स्तानी आर्मी के लोग मौजूद थे तो उन्हें भारत सरकार को बैठक के बारे में सूचना देनी चाहिए। गुजरात के चुनाव में पाकिस्तान अपना माथा मार रहा है, यह बहुत गंभीर बात है। बैठक के बाद उन्हें नीच कहना यह गुजरात और देश के प्रधानमंत्री का अपमान है, इस अपमान का बदला लेना है।

होमवर्क कर गुजरात आएं राहुल

पालनपुर में उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल को गुजरात आने से पहले पर्याप्त अध्ययन करना चाहिए। राहुल साणंद को खराब कहते हैं तो इससे वे अपनी ही इज्जत खराब कर रहे हैं। जिन लोगों ने भ्रष्टाचार को देश में शिष्टाचार बना दिया हो, वे लोग देश का कभी विकास नहीं कर सकेंगे।

हिंदुस्तान की खुशी के लिए पैदा हुए

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा के चुनाव तो आते जाते रहेंगे और वह कुर्सी के लिए नहीं बल्कि हिंदुस्तान की खुशी के लिए पैदा हुए हैं।


कांग्रेस को विकास का ‘व’ भी नहीं आता

साणंद ने मोदी ने कहा कि कांग्रेस को विकास की परिभाषा क्या होती है, यह भी पता नहीं है। कांग्रेस को विकास का ‘व’ भी नहीं मालूम है। अगर कांग्रेस को इस बात का पता होता तो देश की आज यह दशा नहीं रहती। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने इतने वर्षों के शासन में देश में जितने गड्ढे किए हैं, वे उन गड्ढों को भरने का काम कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो