scriptवडोदरा में बनेगा रेलवे विश्वविद्यालय | Will in Vadodara Railway University | Patrika News

वडोदरा में बनेगा रेलवे विश्वविद्यालय

locationअहमदाबादPublished: Mar 21, 2015 10:40:00 pm

रेल मंत्रालय वडोदरा में
रेलवे विश्वविद्यालय स्थापित करेगा। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने इस बात की
घोषणा

अहमदाबाद।रेल मंत्रालय वडोदरा में रेलवे विश्वविद्यालय स्थापित करेगा। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने इस बात की घोषणा राज्यसभा में की। वे राज्यसभा में दो सांसदों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने बजट में कहा कि मंत्रालय वित्तीय वर्ष 2015-16 में पूर्ण रूप से रेलवे विश्वविद्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया में है।

सिन्हा ने कहा कि रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे पर एक विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय लिया है। फिलहाल भारतीय रेलवे की राष्ट्रीय अकादमी को अपग्रेड किया जाएगा तथा वर्तमान केन्द्रीकृत प्रशिक्षण संस्थानों व अन्य संस्थानों को इसके तहत लाया जाएगा।

यह विश्वविद्यालय रेलवे से जुड़े तकनीकी व गैर तकनीकी क्षेत्रों में डिग्री व डिप्लोमा प्रदान करेगा। इस उद्देश्य के लिए कोई फंड आवंटित नहीं किया गया है। इस विश्वविद्यालय को आरंभ करने की कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो