scriptअहमदाबाद में सर्दी की दस्तक, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के नीचे | Winter, Ahmedabad, minimum temperature below 15 degrees | Patrika News

अहमदाबाद में सर्दी की दस्तक, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के नीचे

locationअहमदाबादPublished: Oct 31, 2021 10:19:30 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

नलिया में सबसे कम 14.5 डिग्री
 
 

अहमदाबाद में सर्दी की दस्तक, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के नीचे

अहमदाबाद में सर्दी की दस्तक, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के नीचे

अहमदाबाद. राज्य में सर्दी ने दस्तक दे दी है। दिन प्रतिदिन न्यूनतम तापमान में कमी आने के कारण सुबह शाम सार्दी का जोर बढ़ गया है। राज्य के अहमदाबाद और नलिया में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 15 डिग्री के नीचे आ गया।
प्रदेश में रविवार को नलिया में सबसे कम 14.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राज्य में यह सबसे कम है। जबकि अहमदाबाद शहर में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को नलिया के बाद दूसरा सबसे ठंडा शहर अहमदाबाद रहा। अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में काफी अन्तर रहा। जिससे रात को सर्दी और दिन में हल्की गर्मी भी महसूस हुई। कुछ ही दिनों में मौसम के मिजाज बदलने के कारण तड़के घरों से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में भी देखे जाने लगे हैं। संभावना जताई गई है कि आगामी दिनों में सर्दी का जोर बढ़ जाएगा। राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में वडोदरा में न्यूनतम तापमान 17.4, सूरत में 20.6, राजकोट में 17.7 और भुज में 19.8 डिग्री सेल्यिस तापमान रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो