scriptवदोडरा में सर्दी का असर, न्यूनतम तापमान १७ डिग्री | Winter impact of Vadodara, minimum temperature is 17 degrees | Patrika News

वदोडरा में सर्दी का असर, न्यूनतम तापमान १७ डिग्री

locationअहमदाबादPublished: Nov 16, 2018 10:35:06 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

राज्य मेें सबसे कम १५.६ डिग्री वलसाड में

Winter impact of Vadodara, minimum temperature is 17 degrees

वदोडरा में सर्दी का असर, न्यूनतम तापमान १७ डिग्री

अहमदाबाद. प्रदेश के कुछ भागों में सर्दी की दस्तक के साथ तापमान में कमी होने लगी है। वडोदरा समेत विविध शहरों में गुरुवार को सर्दी का असर देखा गया। गुरुवार को वडोदरा में न्यूनतम तापमान १७ डिग्री सेन्टीग्रेड दर्ज किया गया, जो वलसाड के बाद दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। जबकि सौराष्ट्र कच्छ में अभी भी गर्मी का असर है।
अहमदाबाद शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान १८.२ डिग्री सेन्टीग्रेड रहा। हालांकि सोमवार की तुलना में तापमान कुछ अधिक हुआ है। राज्य में सबसे कम १५.६ डिग्री सेन्टीग्रेड तापमान वलसाड का रहा। इसके अलावा प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर वडोदरा रहा। जहां न्यूनतम तापमान १७ डिग्री दर्ज किया गया। जिसके कारण शहर में रात को सर्दी और दिन को गर्मी महसूस होने लगी है। वडोदरा का अधिकतम तापमान ३४ डिग्री से भी अधिक पहुंच गया।
सर्दी के दिनों में आमतौर पर गुजरात का सबसे ठंडा रहने वाला कच्छ जिले के नळिया शहर में न्यूनतम तापमान २२ डिग्री के करीब रहा। नळिया का अधिकतम तापमान भी ३५ डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। राज्य के पोरबंदर, राजकोट, सुरेन्द्रनगर, भुज तथा कच्छ के अन्य भागों में अधिकतम तापमान ३६ डिग्री के आसपास रहा। इन जगहों पर न्यूनतम तापमान भी बीस डिग्री से अधिक रहा। जिसकी वजह से अब भी गर्मी महसूस हो रही है।
प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान
वडोदरा १७.०
गांधीनगर १७.९
अहमदाबाद १८.२
सूरत २०.२
राजकोट २१.०
स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज
राज्य में इस वर्ष १९५८ पॉजिटिव
अहमदाबाद. राज्य गुरुवार को स्वाइन फ्लू के और दो मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक मरीजों की संख्या १९५८ पर पहुंच गई है।
प्रदेश के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव एक मरीज कच्छ जिले में व एक मरीज सुरेन्द्रनगर जिले में सामने आया है। एक जनवरी से अब तक मरीजों की संख्या साढ़े उन्नीस सौ से अधिक पहुंच गई है। इनमें से इनमें से लगभग १८८५ मरीज तो एक सितम्बर के बाद के हैं। इससे पूर्व राज्य में करीब ७० मरीजों की ही पुष्टि हुई थी। राज्य में स्वाइन फ्लू से सबसे अधिक अहमदाबाद शहर रहा है। जहां एक सितम्बर से अब तक सवा सात सौ से अधिक मरीज दर्ज हो चुके हैं। गुरुवार को राज्य के विविध अस्पतालों में ८९ मरीज उपचाराधीन हैं। जबकि अठारह सौ से अधिक ठीक हो गए हैं उन्हें छुट्टी दे दी गई है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि गुरुवार को स्वाइन फ्लू के मात्र दो ही मरीजों की पुष्टि हुई है और इस रोग से किसी कीमौत नहीं हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो