scriptविवाहिता का पति व ससुरालवालों पर प्रताडऩा का आरोप | woman file complaint against husband and inlaws | Patrika News

विवाहिता का पति व ससुरालवालों पर प्रताडऩा का आरोप

locationअहमदाबादPublished: Mar 25, 2019 11:07:55 pm

जेठ व ससुर पर बुरी नजर रखने का भी आरोप, रामोल में मामला दर्ज
 

ramol

विवाहिता का पति व ससुरालवालों पर प्रताडऩा का आरोप

अहमदाबाद. शहर के रामोल थाने में एक ३७ वर्षीय विवाहिता ने उसके पति व अन्य ससुरालवालों के विरुद्ध शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें जेठ और ससुर पर बुरी नजर रखने और गलत इरादे से स्पर्श करने का भी आरोप लगाया है।
पीडि़ता का विवाह वर्ष २००५ में समाज के रीति-रिवाज के आधार पर हुआ था। उसके 13 साल की एक लड़की है।
पीडि़ता का आरोप है कि विवाह के आठ महीने बाद ही उसके जेठ और ससुर उस पर बुरी नजर रखते थे। उसे गलत इरादे से स्पर्श भी करते थे। यह बात पति को बताने पर उसने उन दोनों का ही पक्ष लिया। वैवाहिक जीवन नहीं बिगड़े इसलिए उसने उस समय ज्यादा कुछ नहीं किया। इसके बाद ससुर की ओर से वस्त्राल इलाके में एक फ्लैट लेकर दिया, जिसमें पीडि़ता, उसके पति के साथ रहने लगी। इस बीच गांव में मकान बनाने के लिए पैसों की जरूरत होने के चलते जेठ की ओर से कहा कि यदि पीडि़ता का भाई पैसे देता है तो मकान पीडि़ता के नाम कर दिया जाएगा। जिस पर पीडि़ता के भाई ने 11 लाख रुपए दिए जिस पर मकान की पावर ऑफ अटर्नी पीडि़ता के नाम कर दी गई। इसके बाद से ही पीडि़ता और पति के बीच कहासुनी हुई और झगड़े होने लगे। पति घर छोड़ गया तब से वह घर नहीं आया। इस बीच वस्त्राल का मकान बेचकर गांव में रहने का दबाव बनाते हुए उसे प्रताडि़़त किया जा रहा है।
आरोप है कि २० मार्च को पति, जेठ, ससुर व अन्य लोग भी गांव से वस्त्राल आए। इस दौरान साथ ले जाने के लिए पीडि़ता को दोनों ने पकड़ा इस दौरान भी मर्यादा भंग की। जिस पर वह गांव चली गई, लेकिन बाद में वह दूसरे ही दिन वस्त्राल स्थित घर आ गई, लेकिन यहां से पूरा सामान, उसके आभूषण ससुरालवाले साथ ले गए। रामोल पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो