scriptमहिलाओं को बताए आत्मरक्षण के गुर | woman, self defence, international woman day, ahmedabad division | Patrika News

महिलाओं को बताए आत्मरक्षण के गुर

locationअहमदाबादPublished: Mar 14, 2021 09:08:42 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

woman, self defence, international women day, ahmedabad division: अहमदाबाद मंडल पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

महिलाओं को बताए आत्मरक्षण के गुर

महिलाओं को बताए आत्मरक्षण के गुर

अहमदाबाद. अहमदाबाद मंडल पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (international woman day) का आयोजन किया गया, जिसमें सेमिनार (seminar) के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षण (self defence) के गुर सिखाए गए। वहीं महिला रेल कर्मियों (Railway employees) के लिए कई आयोजन भी किए गए। कांकरिया स्थित कोचिंग डिपो में महिला कर्मियों के लिए दो फुली फर्निश्ड रूम का शुभारंभ पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अहमदाबाद मंडल की अध्यक्षा प्रीति झा ने अपनी कार्यकारिणी सदस्याओं तथा वरिष्ठ कोचिंग डिपो अधिकारी आर.बी.विजयवर्गीय की उपस्थिति में किया।
वहीं मंडल कार्यालय पर “मैं कौन हूं” विषय पर सेमिनार हुआ, जिसमें अंजलि कुलश्रेष्ठ ने कामकाजी महिलाओं में आत्मविश्वास विकसित करने के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही एमएमए एकेडमी के वोलिंटियर्स की ओर से फिजीकल अब्यूज, बेडटच व एसिड अटैक से अपने आप को कैसे बचाएं पर आत्म रक्षण तकनीक के बारे में बताया गया। सेमिनार में लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए गीत, नृत्य, संगीत प्रोग्राम भी आयोजित किए गए।
झा ने बताया कि मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान को बढ़ावा देने के लिए म्यूजिकल ड्रामा का आयोजन किया गया । लक्ष्मी शर्मा द्वारा महिला रेल कर्मियों में स्वास्थ्य व सामर्थ को बढ़ाने के लिए योग मेडिटेशन की विधाओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने इस अवसर पर मंडल की 10 महिला रेल कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार भी प्रदान किए। 19 मेहनतकश एवं निष्ठा से कार्य करने वाली महिलाओं को “आउट स्टैंडिंग वूमेन” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला रेल कर्मियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो