मेट्रो ट्रेन में महिलाओं ने किया सफर
जमकर उमड़ी भीड़

अहमदाबाद. वस्राल गांव से एपरेल पार्क तक दौडऩे वाली मेट्रो ट्रेन में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिर्फ महिलाओं और बच्चों को ही सफर कराया गया। सफर के लिए शुक्रवार दोपहर वस्राल मेट्रो स्टेशन पर महिलाओं की खासी भीड़ देखी गई। इसके चलते महिलाओं को मेट्रो स्टेशन के नीचे ही रोक दिया गया। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया। उधर, मेट्रो ट्रेन का संचालन भी महिला स्टेशन कंट्रोलर और चालक ने किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर करीब दस हजार महिलाओं ने सफर किया।
वहीं मेट्रो रेल की नियमित सेवाएं बुधवार से प्रारंभ हुई, जिसमें पहले दिन मेट्रो ट्रेन की 15 ट्रीप लगाई गई और दस हजार से ज्यादा लोगोंं सफर किया। वहीं गुरुवार को दूसरे दिन 12 हजार 110 यात्रियों ने सफर किया, जो रिकार्ड रहा। वहीं शुक्रवार को भी दस हजार महिलाओं ने सफर किया। महिलाओं के चेहरे पर मेट्रो ट्रेन में सफर की झलक नजर आई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर करीब दस हजार महिलाओं ने सफर किया।
अब पाइए अपने शहर ( Ahmedabad News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज