1 लाख से अधिक योग ट्रेनर तैयार पटेल ने कहा कि दो वर्ष पूर्व गुजरात राज्य योग बोर्ड की स्थापना की गई थी। इस बोर्ड के मार्फत गुजरात में 1 लाख से अधिक योग ट्रेनर तैयार किए गए हैं और ये ट्रेनर अन्य लोगों को योग सिखा रहे हैं।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है, तब यह हमारे लिए यह गौरव की बात है कि 75 आइकॉनिक स्थलों पर योग दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राकृतिक संस्कृति और देश की अमानत है।
गुजरात के युवा सेवा, खेल व सांस्कृतिक मामलों के मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार योग दिवस के उत्सव में सवा करोड़ लोग शरीक हुए हैं। यह बताता है कि गुजराती लोग योग के लिए कितने जागरुक हैं।
संघवी ने कहा कि गुजरात योग बोर्ड की स्थापना के बाद गांव-गांव में योग की शिक्षा पहुंची है और योगासन को राज्य में एक खेल के रूप में मान्यता मिली है। पिछले खेल महाकुंभ में 78,000 युवाओं ने योगासन में हिस्सा लिया था।