scriptCongress: ‘युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी व राजीव गांधी के विचारों से जोडऩा होगा’ | Youth to be join with mahatma gandhi and rajiv gandhi principal | Patrika News

Congress: ‘युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी व राजीव गांधी के विचारों से जोडऩा होगा’

locationअहमदाबादPublished: Aug 20, 2019 10:23:09 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसी नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Gujarat congress

Congress: ‘युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी व राजीव गांधी के विचारों से जोडऩा होगा’

अहमदाबाद. भारतरत्न और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पालडी स्थित कांग्रेस भवन में राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती चल रही है और राजीव गांधी की 75वीं जयंती मनाई जा रही हैं। देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इन महापुरुषों की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी और राजीव गांधी के विचारों से जोडऩा होगा। इसके लिए वर्षर कार्यक्रम किए जाएंगे। गुजरातभर में सभी तहसीलों में पौधारोपण किए जाएंगे। स्कूल-कॉलेजों में भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। महात्मा गांधी और राजीव गांधी के जीवन कार्यों और सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी ने कहा कि आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा और संचार क्रांति की नींव डालकर दुनिया के साथ भारत को जन-जन तक जोडऩे का श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु से युवाओं को मत का अधिकार दिया।
गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि देश का पचास फीसदी हिस्सा महिलाओं का है और उनकी राजनीति में भागीदार बनाने और युवाओं को राजनीति में लाने के लिए संविधान में राजीव गांधी सुधार किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि राजीव गांधी के 75वें वर्ष में संकल्प लेना होगा कि यह सिर्फ कांग्रेस का बचाने का समय नहीं है बल्कि देश को बचाने का समय है। जब-जब भी देश को बचाने का समय आया है तब कांग्रेस हमेशा ही आगे रही है और नेतृत्व भी दिया है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल, राज्यसभा सांसद मधुसूदन मिी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवीनचन्द्र रवाणी, बालू पटेल, मौलिन वैष्णव, डॉ. विजय दवे, डॉ. मनीष दोशी, उमाकांत मांकड और युवा नेता हार्दिक पटेल , एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवादल के सैनिकों ने भी राजीव गांधी के कार्यों को या किया। राजीव गांधी की जीवनी पर डॉक्यूमेन्ट्री और डाक टिकट भी अनावरण किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो