scriptयुगांडा के मंत्री बोले…. भारतीय कोकाकोला जैसे हैं, सभी जगह देखने मिलते हैं | Yugandan Minister says Indian are like Coca cola | Patrika News
अहमदाबाद

युगांडा के मंत्री बोले…. भारतीय कोकाकोला जैसे हैं, सभी जगह देखने मिलते हैं

-वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन -2019

अहमदाबादJan 21, 2019 / 11:05 pm

Uday Kumar Patel

Africa day, vibrant Gujarat

युगांडा के मंत्री बोले…. भारतीय कोकाकोला जैसे हैं, सभी जगह देखने मिलते हैं

अहमदाबाद. युगांडा के अंतरराष्ट्रीय मामलों के राज्य मंत्री हेनरी ओकेलो ने कहा कि
भारतीय कोकाकोला जैसे हैं, सभी जगह देखने मिलते हैं ।

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन -2019 में अफ्रीका दिवस में उन्होंने कहा कि अफ्रीका में चीन के लोगों से पहले भारतीय आए। भारतीयों ने युगांडा में रेलवे का निर्माण किया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में विदेशी शासन को हटाने की प्रेरणा दी थी।
भारतीय सेना ने आंतरिक शांति में खूब मदद की: लाइबेरिया के मंत्री

गांधीनगर. लाइबेरिया के मंत्री वस्सेह ब्लामोह ने कहा कि भारतीय सेना ने आंतरिक शांति में लाइबेरिया की खूब मदद की। संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के रूप में लाइबेरिया आए भारतीय सेना ने लाइबेरिया की आंतरिक शांति बरकरार रखने में बहुत मदद की। भारत ने उनके देश में काफी ज्यादा पूंजीनिवेश किया है। लाइबेरिया में तेल शोध सहित विभिन्न क्षेत्रों में पूंजीनिवेश व व्यापार वाणिज्य के विकास में विपुल अवसर उपलब्ध है।
हजारों प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

अफ्रीका दिवस के आयोजक व पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एस जे हैदर ने बताया कि अफ्रीका दिवस में अफ्रीका के 8 देशों के मंत्रियों, 30 राजदूतों और 1000 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें अफ्रीका से 865 प्रतिनिधि, 4 हजार भारतीय प्रतिनिधि शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो