scriptयुवक कांग्रेस ने निकाली ‘नफरत छोड़ो, गांधी संदेशÓ यात्रा | Yuvak congress orgainsed 'Nafrat chhodo, gandhi sandesh yatra' | Patrika News

युवक कांग्रेस ने निकाली ‘नफरत छोड़ो, गांधी संदेशÓ यात्रा

locationअहमदाबादPublished: Aug 09, 2018 10:08:04 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

वाहनों के काफिले में आज आगे रवाना होगी यात्रा

Gujarat congress

युवक कांग्रेस ने निकाली ‘नफरत छोड़ो, गांधी संदेशÓ यात्रा

अहमदाबाद : भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस एवं गुजरात प्रदेश युवक कांग्रेस के बैनर तले गुुरुवार अपराह्न पालडी स्थित कोचरब आश्रम से ‘नफरत छोड़ो, गांधी संदेशÓ यात्रा निकाली गई। क्रांतिदिन, युवक कांग्रेस और विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर यह यात्रा निकाली गई।
युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस का ध्वज लेकर पदयात्रा के जरिए कोचरब से साबरमती आश्रम पहुंचे। इस पदयात्रा में गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमित चावड़ा, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाब सिंह, कांग्रेस क ेवरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया, सिद्धार्थ पटेल, इंद्रविजय सिंह गोहिल, अल्पेश पुरोहित मांगीलाल खिलेरी, भेराराम गोदारा, जगदीश साहू एवं भेराराम गीला के अलावा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। शुक्रवार को यह यात्रा साबरमती आश्रम से शुरू होगी, जो गांधीनगर, हिम्मतनगर, शामलाजी होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी। यह यात्रा राजस्थान के अनेक जिलों से होते हुए 15 अगस्त को दिल्ली स्थित राजभवन पहुंचेगी।
गुजरात प्रदेश युवक कांग्रेस के महामंत्री पार्थिवराज कठवाडिया के अनुसार पिछले चार वर्षों में देश में भय और हिंसा का माहौल बना हुआ है। उसके खिलाफ युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता गांधीजी के अहिंसा, प्रेम, भाईचारा, दया और करुणा के विचारों को लेकर देश की जनता के बीच जाएंगे। एक निश्चित विचारधारा के साथ धर्म, जाति, प्रांत और भाषा के नाम पर समाज और देश के लोगों में विभाजन किया जा रहा है। इसके विरोध में युवक कांग्रेस ने यह अभियान छेड़ा है।
कांग्रेस सेवा दल ने निकाली तिरंगा मार्च

गुजरात प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की ओर से क्रांति दिवस के मौके पर गुरुवार सुबह तिरंगा मार्च निकाली गई। यह मार्च राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज के साथ निकाली गई। इस यात्रा गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमित चावड़ा, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक और शहर कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहें। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश मुख्य संगठक मंगलसिंह सोलंकी के नेतृत्व में लालदरवाजा स्थित शहीद स्मारक से रूपाली सिनेमा, सरदार बाग स्थित इंदिरा-राजीव गांधी की प्रतिमा और सरदार वल्लभभाई पटेल और इंदूलाल याज्ञिक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बाद में यह यात्रा आश्रमरोड होते पालडी स्थित कांग्रेस भवन पहुंची।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो