script166 करोड़ खर्च कर बिछाई जाएगी 167.56 किमी सीवर लाइन | 167.56 km sewer line to be laid after spending 166 crores | Patrika News

166 करोड़ खर्च कर बिछाई जाएगी 167.56 किमी सीवर लाइन

locationअजमेरPublished: Oct 12, 2020 09:59:36 pm

Submitted by:

bhupendra singh

-42 हजार 615 कनेक्शन जारी होंगे, 5909 मेन ***** बनाए जाएंगे
-स्मार्ट सिटी के तहत टेंडर जारी

भूपेन्द्र सिंह

अजमेर. शहर में हर कॉलोनी को सीवर लाइन sewer line से जोड़ा जाएगा। यह कार्य स्मार्ट सिटी smart city के तहत होगा। इसके लिए टेंडर tender जारी कर दिए गए हैं। शहर को सीवर लाइन डालने के लिए आनासागर जोन व सिटी जोन में बांटा गया है। 166 करोड़ crores खर्च कर 167.56 किमी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। स्मार्ट सिटी के तहत 42 हजार 615 कनेक्शन जारी होंगे। 5909 मेन ***** बनाए जाएंगे। स्मार्टसिटी के तहत शहर में सीवर लाइन डालने का प्रोजेक्ट शुरु किया गया। वर्तमान में आनासागर झील के चारों तरफ बनी हुई कॉलोनियों में सीवरेज लाइन व कनेक्शन के अभाव में गंदा पानी शहर के 12 नालों में जा रहा है। इन 12 नालों द्वारा सीवरेज का पानी आनासागर झील में जा रहा है। इस परियोजना के क्रियान्वयन के बाद दूषित पानी पूर्व में संचालित आनासागर जलमल संयंत्र से शोधित होकर आनासागर झील में डाला जाएगा। वर्तमान में खानपुरा ट्रीटमेंट प्लांट पर जाने वाले सीवरेज जोन में छूटे हुए 28 क्षेत्रों में सीवरेज लाइन डाला जाना प्रस्तावित किया गया। इस परियोजना के क्रियान्वयन के बाद सिटी जोन में पूर्व में डाली गई समस्त पाइप लाइन जोडऩे से छूटे हुए मिसिंग लिंक भी पूर्ण हो जाएंगे।
आनासागर जोन

आनासागर जोन में 112.72 किमी लाइन बिछाई जाएगी। इस पर 95.36 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कार्य 24 महीने में पूरा करना होगा। वर्क ऑर्डर 15 सितम्बर को गुजरात की एक कम्पनी को दिया गया है। इस जोन में 4 हजार 674 मेन ***** बनाए जाएंगे। 16 हजार 115 कनेक्शन किए जाएंगे। आनासागर जोन में वैशाली नगर(जनता कॉलोनी,अम्बिका विकार,जी-ब्लॉक छतरी योजना कॉलोनी), सागर विहार कॉलोनी, गणपति नगर, सूर्या नगर, रीजनल कॉलेज के पीछे, हरिभाऊ उपाध्याय नगर ए ब्लॉक, महावीर कॉलोनी, ज्ञान विहार, ईदगाह कॉलोनी, किशन कॉलोनी, गौरी नगर, गांधी नगर, अभियंता नगर, बालाजी नगर, जटिया हिल्स, हरी नगर, ओंकार नगर, प्रताप नगर, शिव विहार कीर्ति विहार, एमपी नगर, मित्तल कॉलेज रोड, कोटड़ा क्षेत्र, प्रगति नगर रोड, वीकेएस पार्क, नागफनी एरिया।
सिटी जोन
सिटी जोन में 55.56 किमी लाइन बिछाई जाएगी। इस पर 71.48 करोड़ खर्च होंगे। कार्य 24 माह में पूरा करना होगा। 10 साल का ओएंडएम करना होगा। इस योजना 2235 मेनहोल बनाते हुए 26500 सीवरेज कनेक्शन जारी किए जाएंगे। भोपों का बाड़ा, पुलिस लाइन रोड, बैंक कॉलोनी, भजन गंज, बिहारी गंज, चर्च कॉलोनी, संत लीलाशाह कॉलोनी, धाननाडी रोड, विज्ञान नगर, नारीशाला रोड, अशोक नगर कॉलोनी, अजय नगर, भगवानगंज, सीआरपीएफ एरिया, पहाडग़ंज, गौतम नगर, कुंदन नगर, रामंगज, सर्वोदय कॉलोनी, मदार एरिया, शिव कॉलोनी, हरिओम नगर, इंदिरा नगर, नेहरू नगर, जेपी नगर, एचबी नगर एक्सटेंशन, हाथीभाटा, दरगाह क्षेत्र, चन्द्रवरदाई नगर, हरिओम नगर, जवाहर नगर, श्याम नगर,चन्द्रवरदाई नगर ए ब्लॉक, केसरी नगर, कल्याणपुरी नगर में सिटी जोन के तहत सीवर लाइन बिछाई जाएगी।
शहर में सीवरेज का अब तक हाल
-शहर में सर्वप्रथम पीएचईडी ने 1994 में 4 करोड़ रुपए खर्च कर दरगाह क्षेत्र मे 8.3 किमी सीवर लाइन बिछाई। 832 सीवरेज कनेक्शन किए गए लेकिन आधे-अधूरे।

-आरयूआईडीपी में वर्ष 2002 से 2008 तक शहर में 237 किमी लाइन बिछाई जानी थी लेकिन 207 किमी लाइन बिछाई गई लेकिन कनेक्शन नहीं किए गए। करोड़ों रुपए खर्च हुए।
-बीएसयूपी के तहत वर्ष 2010-2013 में छतरी योजना में एडीए ने 6.12 किमी सीवर लाइन बिछाई। सीवरेज कनेक्शन नहीं हुए। करोड़ों रुपए खर्च हुए।

-जेएनएनयूआरएम के तहत शहर में 115 किमी लाइन बिछाई जानी थी लेकिन 112.70 किमी लाइन बिछाई गई। सीवरेज कनेक्शन नहीं किए गए। पंचशील, हरिभाऊ, शास्त्रीनगर क्षेत्र में, महाराणा प्रताप एरिया में लाइन बिछाई गई। करोड़ों रुपए खर्च हुए।
-अमृत योजना के तहत शहर में 46.3 किमी लाइन बिछाई गई। नगर निगम ने इसके लिए 82.30 करोड़ का ठेका दिया गया। सीवर लाइन वर्ष 2017-2019 के बीच बिछाई गई। 8 हजार सीवर कनेक्शन किए गए। जबकि 13 हजार कनेक्शन जारी करने थे। शहर में अब तक कुल 42 हजार सीवर कनेक्शन जारी किए गए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो