31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

17.83 लाख विद्युत उपभोक्ता जांच के दायरे में

अजमेर डिस्कॉम : 50 यूनिट से कम आ रहा मासिक बिल असली कारणों की होगी जांच, क्रॉस वैरिफिकेशन भी होगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 15 Oct 2019, 4:03 AM IST

17.83 लाख विद्युत उपभोक्ता जांच के दायरे में

ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom

भूपेन्द्र सिंह अजमेर

अजमेर विद्युत वितरण निगम ajmer discom के 17 लाख 83 हजार 546 उपभोक्ता जांच के दायरे में हैं। यह ऐसे उपभोक्ता electric consumers हैं, जो बिजली का उपभोग तो भरपूर कर रहे हैं लेकिन बिल 50 यूनिट से अधिक नहीं आ रहा है। बिजली चोरी से राजस्व हानि को रोकने के लिए निगम ने इनकी जांच करने के साथ ही मीटर रीडिंग का क्रॉस वैरिफिकेशन करने के लिए अभियंताओं को 15 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक सघन जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अगर किसी उपभोक्ता के वास्तविक उपभोग और रीडिंग में अन्तर पाया जाता है तो उपभोक्ता के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
कहां कितने उपभोक्ता जांच के दायरे में

अजमेर सिटी सर्किल में 79 हजार 621 उपभोक्ता जांच के दायरे में हैं। जिला सर्किल में 95 हजार 588, भीलवाड़ा में 1 लाख 86 हजार 782, नागौर में 2 लाख 66 हजार 845, झुंझुनूं में 1 लाख 64 हजार 603, सीकर में 2 लाख 10 हजार 266, उदयपुर में 2 लाख 29 हजार 151, राजसमंद में 1 लाख 28 हजार 976, बांसवाड़ा में 1 लाख 2 हजार 281, डंूगरपुर 1 लाख 39 हजार 838, चित्तौडगढ़़ 1 लाख 14 हजार 222, प्रतापगढ़ में 65 हजार 373 उपभोक्ता जांच के दायरे में हैं।

रिपोर्ट तैयार
अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक वी. एस. भाटी ने सभी 12 सर्किल के अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश जारी किए हैं। फीडरवार कनिष्ठ अभियंता, सबडिवीजन, डिवीजन एवं सर्किलवार रिपोर्ट तैयार की गई है। इसकी ऊर्जा सचिव द्वारा 19 अक्टूबर को समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के अप्रेल से सितम्बर-2019 तक के उपभोग की जांच की जाएगी।

read more: 3 हजार 909 किसानों ने दी सहमति,लगाए जाएंगे सोलर पावर प्लांट