scriptकेकड़ी नगर पालिका में 31 हजार 867 मतदाता | 31 thousand 867 voters in Kekri municipality | Patrika News

केकड़ी नगर पालिका में 31 हजार 867 मतदाता

locationअजमेरPublished: Jul 23, 2020 01:31:38 am

Submitted by:

Narendra

पालिका चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित
सूची में 16051 पुरूष एवं 15816 महिला मतदाता शामिल

केकड़ी नगर पालिका में 31 हजार 867 मतदाता

केकड़ी नगर पालिका में 31 हजार 867 मतदाता

केकड़ी (अजमेर).

कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष पालिका चुनावों पर संशय के बादल मंडरा रहे है। वर्तमान परिस्थितियों पर गौर करें तो प्रस्तावित पालिका चुनाव अगस्त के बजाए अगले साल के शुरूआती महीनों में होने की संभावना है। लेकिन निर्वाचन विभाग ने चुनावों की तैयारियां पूरी करते हुए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। निर्वाचन पंजीयन एवं उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह पुरोहित ने बताया कि गत दिनों मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित करने के बाद कुल 522 दावे व आपत्तियां प्राप्त हुई। सुनवाई के बाद 517 दावे स्वीकार एवं 5 दावे अस्वीकार किए गए। इसी प्रकार नाम हटाने के लिए 110 एवं प्रविष्टि में शुद्धि के 5 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें स्वीकार कर लिया गया। अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन होने के साथ ही वार्डवार मतदाता संख्या की स्थिति साफ हो गई। केकड़ी में 40 वार्डों में कुल 31867 मतदाता है। जिसमेंं 16051 पुरूष मतदाता एवं 15816 महिला मतदाता शामिल है। सबसे कम मतदाता वार्ड नम्बर 35 में है। यहां कुल 338 वोटर है, जिसमें 179 पुरूष व 159 महिला मतदाता है। वहीं सबसे ज्यादा वोटर वार्ड नम्बर 26 में है। यहां कुल 1340 वोटर है, जिसमें 684 पुरूष व 656 महिला मतदाता है।
वार्डवार मतदाताओं की स्थिति

वार्ड नम्बर १ में कुल १०२९ जिसमेंंं ५०९ पुरूष व ५२० महिला, वार्ड २ में कुल ४०७ जिसमें १९३ पुरूष व २१४ महिला, वार्ड ३ में कुल ११५९ जिसमें ५९७ पुरूष व ५६२ महिला, वार्ड ४ में कुल ४०८ जिसमें २१५ पुरूष व १९३ महिला, वार्ड ५ में कुल ४२१ जिसमें २०३ पुरूष व २१८ महिला, वार्ड ६ में कुल १००६ जिसमें ५०३ पुरूष व ५०३ महिला, वार्ड ७ में कुल ६०९ जिसमें ३०६ पुरूष व ३०३ महिला, वार्ड ८ में कुल ६०८ जिसमें ३०१ पुरूष व ३०७ महिला, वार्ड ९ में कुल ३८१ जिसमें १८८ पुरूष व १९३ महिला, वार्ड १० में कुल १२०४ जिसमें ६१७ पुरूष व ५८७ महिला, वार्ड ११ में कुल ४५८ जिसमें २२२ पुरूष व २३६ महिला, वार्ड १२ में कुल ४२९ जिसमें २२१ पुरूष व २०८ महिला, वार्ड १३ में कुल ४३५ जिसमें २२६ पुरूष व २०९ महिला, वार्ड १४ में कुल ६३२ जिसमें ३३९ पुरूष व २९३ महिला, वार्ड १५ में कुल १००२ जिसमें ४९७ पुरूष व ५०५ महिला, वार्ड १६ में कुल ८५५ जिसमें ४१५ पुरूष व ४४० महिला, वार्ड १७ में कुल ८८६ जिसमें ४४६ पुरूष व ४४० महिला, वार्ड १८ में कुल ७७५ जिसमें ३८० पुरूष व ३९५ महिला, वार्ड १९ में कुल ६४७ जिसमें ३२५ पुरूष व ३२२ महिला, वार्ड २० में कुल ११५३ जिसमें ५७४ पुरूष व ५७९ महिला, वार्ड २१ में कुल ११५८ जिसमें ५८१ पुरूष व ५७७ महिला, वार्ड २२ में कुल ८२७ जिसमें ४११ पुरूष व ४१६ महिला, वार्ड २३ में कुल ७७० जिसमें ४०५ पुरूष व ३६५ महिला, वार्ड २४ में कुल ११२६ जिसमें ५५२ पुरूष व ५७४ महिला, वार्ड २५ में कुल १०५७ जिसमें ५०६ पुरूष व ५५१ महिला, वार्ड २६ में कुल १३४० जिसमें ६८४ पुरूष व ६५६ महिला, वार्ड २७ में कुल ६६२ जिसमें ३५० पुरूष व ३१२ महिला, वार्ड २८ में कुल ७४१ जिसमें ३८१ पुरूष व ३६० महिला, वार्ड २९ में कुल ७६८ जिसमें ३८८ पुरूष व ३८० महिला, वार्ड ३० में कुल ८५४ जिसमें ४३६ पुरूष व ४१८ महिला, वार्ड ३१ में कुल ६२१ जिसमें ३२३ पुरूष व २९८ महिला, वार्ड ३२ में कुल ७८० जिसमें ३८८ पुरूष व ३९२ महिला, वार्ड ३३ में कुल ८०४ जिसमें ४११ पुरूष व ३९३ महिला, वार्ड ३४ में कुल ८२८ जिसमें ४२३ पुरूष व ४०५ महिला, वार्ड ३५ में कुल ३३८ जिसमें १७९ पुरूष व १५९ महिला, वार्ड ३६ में कुल ७२४ जिसमें ३८९ पुरूष व ३३५ महिला, वार्ड ३७ में कुल १२४९ जिसमें ६२४ पुरूष व ६२५ महिला, वार्ड ३८ में कुल १०२९ जिसमें ५११ पुरूष व ५१८ महिला, वार्ड ३९ में कुल १३०९ जिसमें ६४४ पुरूष व ६६५ महिला एवं वार्ड नम्बर ४० में कुल ३७८ जिसमें १८८ पुरूष व १९० महिला मतदाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो