scriptपटेल मैदान में खेल सुविधाओं के विकास पर खर्च होंगे 43 करोड़ | 43 crores will be spent on development of sports facilities in Patel | Patrika News

पटेल मैदान में खेल सुविधाओं के विकास पर खर्च होंगे 43 करोड़

locationअजमेरPublished: Jan 28, 2020 10:15:46 pm

Submitted by:

bhupendra singh

शहर वासियों को उपलब्ध होंगे विश्वस्तरीय खेल मैदान
स्मार्ट सिटी के तहत पटेल स्टेडियम की होगी कायापलट

पटेल मैदान में खेल सुविधाओं के विकास पर खर्च होंगे 43 करोड़

ajmer

अजमेर.स्मार्ट सिटी smart city के तहत शहर वासियों को जल्द ही विश्व स्तरीय खेल सुविधा sports facilities व मैदान उपलब्ध होंगे। स्मार्ट सिटी के तहत इसके लिए काम शुरु होगा गया है। इस पर 43 करोड़ रुपए 43 crores खर्च किए जाएंगे। स्मार्ट सिटी ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। पटेल मैदान में खेल सुविधाओं का विकास development तथा मैदान खेल मैदानों/ कोर्ट का विस्तार किया जाएगा। पटेल मैदान Patel Maidan का प्रवेश द्वार भव्य एयरपोर्ट की तरह होगा। इंडोर स्टेडियम व पटेल मैदान के लिए पार्र्किंग बनाई जाएगी। पटेल स्टेडियम की टूटफूट व प्लास्टर मेंटीनेंस किया जाएगा। फुटबॉल मैदान का ड्रेनेज सिस्टम सुधारा जाएगा। सुबह व शाम को पटेल मैदान में घूमने वालों के लिए पाथवे बनाया जाएगा।
तीन मंजिली कॉम्पलेस बनेगा

तीन मंजिली मल्टीलेवल इंडोर स्पोस्र्ट कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। इमें रेसलिंग, बॉक्सिंग, कबड्डी, जूडो प्रतियोगिताएं होंगी। जिम्नेजियम भी बनाया जाएगा। कॉम्पलेक्स में 40 खिलाडिय़ों व कोच के ठहरने की भी व्यवस्था की जाएगी। पटेल मैदान के स्वीमिंग पूल को इंटरनेशन साइज का बनाया जाएगा।
बैडमिंटन, टीटी, बॉलीबॉल टेनिस कोर्ट का होगा निर्माण

बैडमिंटन कोर्ट का विस्तार करते हुए एक और कोर्ट बनाया जाएगा। मौजूदा कोर्ट का रिनोवेशन किया जाएगा। 2 टेनिस कोर्ट बनाए जाएंगे। वर्तमान टेबल टेनिस कोर्ट का फर्श बदला जाएगा। सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा। लॉन टेनिस का एक और कोर्ट बनाया जाएगा। मौजूदा कोर्ट का रिनोवेशन किया जाएगा। 2 बास्केट बॉल कोर्ट, 1 बॉलीबॉल कोर्ट बनाया जाएगा। बॉलीबॉल कोर्ट बनाए जाएंगे। पटेल मैदान में एथलेटिक्स के लिए सिंडर ट्रैक बनाए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो