scriptअजमेर में दिखेंगे 54 अरब रामनाम, महा परिक्रमा के लिए बनेगी अयोध्या नगरी | 54 billion Lord ram name in ajmer religious programme for peoples | Patrika News

अजमेर में दिखेंगे 54 अरब रामनाम, महा परिक्रमा के लिए बनेगी अयोध्या नगरी

locationअजमेरPublished: Dec 09, 2017 08:38:46 am

Submitted by:

raktim tiwari

अयोध्या नगरी शहरवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगी। इसमें भगवान श्रीराम और हनुमान सहित कई देवी-देवताओं के चित्र होंगे।

raam naam bank in ajmer

raam naam bank in ajmer

रक्तिम तिवारी/अजमेर।

अयोध्या में राममंदिर को लेकर भले ही कुछ नहीं हुआ पर अजमेर में अयोघ्या नगरी बनने वाली है। श्रीराम नाम महामंत्र परिक्रमा समारोह समिति के तत्वावधान व मानव मंगल सेवा न्यास व राम नाम-धन संग्रह बैंक के सहयोग से आजाद पार्क में भगवान श्रीराम के 54 अरब हस्त लिखित नाम की महा परिक्रमा 31 दिसम्बर से प्रारंभ होगी। परिक्रमा 15 जनवरी तक चलेगी। परिक्रमा स्थल को अयोध्या नगरी का रूप दिया जाएगा। यहां कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
परिक्रमा की शुरूआत सुबह 6.15 बजे होगी। श्रृद्धालु रात्रि 8.15 बजे तक परिक्रमा कर सकेंगे। परिक्रमा महोत्सव में परिक्रमा के साथ साथ दोपहर ढाई बजे से विभिन्न मंडलियों द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ, शाम साढ़े 5 बजे संत महात्माओं के प्रवचन के पश्चात श्रीराम के साधकों, समाज सेवियों सहित अन्य का सम्मान किया जाएगा। शाम 7 बजे महाआरती होगी।
शाम साढ़े 7 बजे से विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं भजन पेश करेंगे। वृंदावन के संत अमबरीश के संगीतमय संकीर्तन 4 जनवरी और जगदगुरू रामदयाल महाराज के प्रवचन 9 जनवरी को होंगे।

साधकों व वरिष्ठजनों का सम्मान
संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि महापरिक्रमा के दौरान संतों के प्रवचन और राम नाम की महिमा का व्याख्यान होगा। कार्यक्रम स्थल पर राम दरबार सजाया जाएगा। समाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, राम नाम धन संग्रह करने में कीर्तिमान स्थापित करने वाले श्रद्धालुओं का सम्मान किया जाएगा।
राम नाम की महा परिक्रमा के शुभारंभ से पहले 30 दिसम्बर को भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। इसमें तुलसी सेवा संस्थान, केशव माधव परमार्थ मंडल, राधा कृष्ण सखा परिवार, सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल और अन्य संस्थाएं मौजूद रहेंगी।
यूं बनेगी अयोध्या नगरी

समिति के सह संयोजक सत्यनारायण भंसाली ने बताया कि आजाद पार्क में अयोध्या नगरी शहरवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगी। इसमें भगवान श्रीराम और हनुमान सहित कई देवी-देवताओं के चित्र होंगे। रामनाम की परिक्रमा के लिए आने वाले श्रृद्धालुओं का संगीतमय राम पाठ व पुष्पों के साथ स्वागत होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो