script13 दिन में 5486 फ ीडर इन्चार्जों ने वसूला 107 करोड़ रूपए का राजस्व | 5486 feeder charges recovered Rs 107 crore in 13 days | Patrika News

13 दिन में 5486 फ ीडर इन्चार्जों ने वसूला 107 करोड़ रूपए का राजस्व

locationअजमेरPublished: Feb 19, 2021 08:29:33 pm

Submitted by:

bhupendra singh

फ ीडर इन्चार्जों के माध्यम से चलाया विशेष अभियानअजमेर डिस्कॉम

Ajmer discom

ajmer discom

अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम ने बिजली बिल बकाया और दुरूपयोग करने वाले उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली के लिए 5486 फ ीडर इन्चार्जों को अहम जिम्मेदारी दी है। निगम ने एक विशेष अभियान चलाकर 107 करोड़ रूपए से अधिक की वसूली की है। अजमेर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक वी.एस.भाटी ने बताया कि निगम ने अपने फ ीडर इंचार्जों feeder charges के माध्यम से विशेष राजस्व वसूली अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। डिस्कॉम ने अभी तक 107 करोड़ रुपए से अधिक की राजस्व वसूली की है। निगम के 5486 फ ीडर इंचार्जों द्वारा 2 लाख 73 हजार 249 बकायादारों से सम्पर्क स्थापित कर यह वसूली की गई है।
कहां कितनी वसूली
अजमेर शहर सर्किल में 3 करोड़ 11 लाख 31 हजार रूपए, अजमेर जिला सर्किल में 3 करोड़ 23 लाख 72 हजार रूपए, भीलवाड़ा में 8 करोड़ 5 लाख 91 हजार रूपए, नागौर में 25 करोड़ 17 लाख 93 हजार रूपए, झुंझुंन में 19 करोड़ 7 लाख 75 हजार रूपए,सीकर में 11 करोड़ 41 लाख 60 हजार रूपए, उदयपुर में 10 करोड़ 47 लाख 22 हजार रूपए, राजसंमंद में 5 करोड़ 99 लाख 16 हजार रूपए, बासवांडा में 4 करोड़ 43 लाख 18 हजार रूपए, डुंगरपुर में 3 करोड़ 19 लाख 82 हजार रूपए, चितौडगढ़़ में 9 करोड़ 61 लाख 10 हजार रूपए ,प्रतापगढ़ में 3 करोड़ 61 लाख 57 हजार रूपए की राजस्व वसूली की गई।
अजमेर जोन में सर्वाधिक
प्रबन्ध निदेशक भाटी ने बताया कि सबसे अधिक राजस्व वसूली अजमेर जोन से 39.59 करोड़ रूपए की हुई। इसके अलावा झुंझुनू जोन से 30.49 करोड़ रूपए तथा उदयपुर जोन से 37.02 करोड़ रूपए की राजस्व वसूली की गई। भाटी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना बिजली बिल समय पर जमा करवाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो