नजर आएगा अलग नजारा सर्किट हाउस के नीचे ही शहीद स्मारक भी बनाया गया है। सर्किट हाउस पर तिरंगा लगने के बाद यह शहरवासियों में देशभक्ति का जज्बा जाएगा। स्मार्ट सिटी के तहत सर्किट हाउस का भी विकास किया जा रहा है। झील के किनारे चौपाटी भी विकसित की जा चुकी है। सर्किट हाउस के पीछे की तरफ ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। सर्किट हाउस पर तिरंगा लगने के बाद यहां अलग ही नजारा नजर आएगा। हालांकि यहां का झरना बंद है।
शहर में अभी यहां लगे हैं तिरंगे महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय में 30 ऊंंचा तिरंगा स्थापित है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर करीब 30 मीटर तथा किशनगढ़ एयरपोर्ट पर भी करीब 30 मीटर ऊंचा तिरंगा लगा है। जयपुर में सेंट्रल पार्क व अन्य एक स्थान 45-45 पर तिरंगा लगाया गया है। गोवा में सबसे 101 मीटर का तिरंगा स्थापित है। बाद में अजमेर शहर में दो और स्थानों पर तिरंगा लगाने की योजना है। इनमें खेल मैदान चन्द्रवरदाई नगर, पृथ्वीराज स्मारक व अन्य जगह भी तलाशी जा रही है।