scriptCorona : एक दिन में लिए 72 सैंपल, 124 की रिपोर्ट आना बाकी | 72 samples in one day | Patrika News

Corona : एक दिन में लिए 72 सैंपल, 124 की रिपोर्ट आना बाकी

locationअजमेरPublished: Apr 03, 2020 11:35:44 pm

Submitted by:

dinesh sharma

अब तक दो रिपोर्ट पॉजिटिव

Corona : एक दिन में लिए 72 सैंपल, 124 की रिपोर्ट आना बाकी

Corona : एक दिन में लिए 72 सैंपल, 124 की रिपोर्ट आना बाकी

अलवर.

जिले में भी कोरोना संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अब तक सबसे अधिक शुक्रवार को 72 जनों के सैम्पल जांच के लिए जयपुर भेजे गए हैं। अब करीब 124 जनों के सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। इस तरह अब तक कुल 341 सैम्पल जांच के लिए जयपुर भेजे जा चुके हैं। इसमें से 2 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव और 216 जनों की नेगेटिव मिली है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. मीणा ने बताया कि जिले में 27 हजार 314 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा 2.69 लाख लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। अब संंदिग्ध मरीजों का आंकड़ा पहले से काफी अधिक हो गया है। शुक्रवार को एक ही दिन में 72 जनों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, वहीं 124 जनों की रिपोर्ट आना बाकी है।
65 जमातियों के सैंपल की जांच, नौ की रिपोर्ट नेगेटिव

तबलीगी जमात से निकले और उनके सम्पर्क में आए जिले में करीब 65 लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेजे हैं। इनमें से 9 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पिछले करीब 4 दिन से जिले में ऐसे लोग मिल रहे हैं। इनको आइसोलेशन सेंटर व होम आइसोलेशन में रखा गया है।
जिले में बड़ी संख्या में जमाती व उनके सम्पर्क में आए लोगों को आइसोलेट किया जा चुका है। ऐसे जमाती कहीं होने की सूचना पर प्रशासन उन तक पहुंचने का बराबर प्रयास करने में लगा है। शुक्रवार को भी जिले में कई जगहों पर जमाती सामने आए हैं।
इनको प्रशासन की मदद से अस्पतालों में भर्ती किया गया है तो कुछ को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कुछ के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं। उल्लेखनीय है कि 30 मार्च के बाद से ही अलवर जिले में जमाती व उनके सम्पर्क में आए लोग मिले हैं। जहां से अधिक जमाती मिले हैं उनके सम्पर्क में आए लोगों को भी सावचेत किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो