scriptखेत में बकरी घुसने पर हुआ झगड़ा, बीच-बचाव करने आए पड़ोसी को मारी गोली | A fight broke out over goat entering the field, shot the neighbor | Patrika News

खेत में बकरी घुसने पर हुआ झगड़ा, बीच-बचाव करने आए पड़ोसी को मारी गोली

locationअजमेरPublished: Oct 28, 2021 01:28:17 am

Submitted by:

Dilip

जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के गडराई का पुरा गांव में दो लोगों के बीच चल रहे झगड़े को शांत कराना एक युवक को भारी पड़ गया। झगड़ रहे लोगों में से एक ने अचानक अवैध हथियार से फायरिंग कर दी।

Crime

Crime

धौलपुर. जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के गडराई का पुरा गांव में दो लोगों के बीच चल रहे झगड़े को शांत कराना एक युवक को भारी पड़ गया। झगड़ रहे लोगों में से एक ने अचानक अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। इससे बीच-बचाव कर रहे युवक की जांघ में गोली लग गई। यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल लक्ष्मण सिंह कुशवाह (35) ने बताया कि मंगलवार शाम को वह अपने खेत में काम कर रहा था। उसके पड़ोस में रहने वाले कृष्ण कुमार की बकरी दूसरे पड़ोसी संतोषी पंडित के खेत में घुस गई। जिस पर कृष्ण कुमार और संतोषी पंडित के बीच झगड़ा शुरू हो गया। घायल ने बताया कि झगड़ा रोकने के लिए उसने दोनों पक्षों के मध्य बीच-बचाव किया। इसी दौरान संतोषी पंडित ने 315 बोर के अवैध देसी कट्टे उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक की जांघ में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे कंचनपुर चिकित्सालय लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इनका कहना है

खेत में बकरी घुसने को लेकर हुए झगड़े में गोली चलने से एक युवक घायल हुआ है। घायल युवक द्वारा दी गई तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
– देवेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी, कंचनपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो