scriptACB TRAP: दो मेम्बर और वकील के घर सर्च ऑपरेशन जारी | ACB TRAP: Search operation at Revenue board member and advocate | Patrika News

ACB TRAP: दो मेम्बर और वकील के घर सर्च ऑपरेशन जारी

locationअजमेरPublished: Apr 11, 2021 08:20:46 am

Submitted by:

raktim tiwari

टीम को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और मंडल सदस्य सुनील शर्मा और बी.एल.मेहरडा के खिलाफ राजस्व मामलों से जुड़े फैसलों और राजस्व बैंच बनाने को लेकर फिक्सिंग की शिकायत मिली थी।

ACB trap in ajmer

ACB trap in ajmer

अजमेर.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राजस्व मंडल में बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। एसीबी ने राजस्व मंडल के दो सदस्यों सहित दलाल (वकील) को हिरासत में ले लिया। एसीबी ने एक राजस्व मंडल सदस्य के घर से 40 लाख और वकील के घर 51 लाख रुपए बरामद किए। तीनों के घरों में रविवार सुबह भी सर्च ऑपरेशन जारी है। सोमवार को एसीबी तीनों के बैंक खाते और लॉकर खंगालेगी।
जयपुर से आई राजस्व मंडल की स्पेशल टीम ने कार्रवाई अंजाम दी। टीम को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और मंडल सदस्य सुनील शर्मा और बी.एल.मेहरडा के खिलाफ राजस्व मामलों से जुड़े फैसलों और राजस्व बैंच बनाने को लेकर फिक्सिंग की शिकायत मिली थी।
मेहरड़ा के घर मिले 40 लाख
एसीबी की टीम ने सदस्य बी.एल. मेहरड़ा के राजस्व मंडल के निकट घर की तलाशी ली। इस दौरान उसके घर में 40 लाख रुपए मिले। टीम ने कैश जब्त कर लिया। इसके अलावा उनके घर में अलमारियां और अन्य सामग्री भी खंगाली गई। एसीबी एसपी समीर कुमार सिंह, स्थानीय चौकी प्रभारी और उप अधीक्षक पारसमल भी मौजूद रहे।
वकील शशिकांत के घर की तलाशी
शास्त्री नगर विस्तार स्थित राजस्व मंडल के वकील शशिकांत जोशी के घर भी एसीबी ने दबिश दी। वकील के घर से 51 लाख रुपए मिले। रविवार को एसीबी ने दस्तावेज और पत्रावलियां खंगालने की कार्रवाई की। जोशी रेवेन्य बोर्ड में कोर्ट के मामलों में लेन-देन करता था। वही फैसलों में दखलंदाजी करता था।
सदस्य शर्मा के घर दबिश
एसीबी की टीम ने रविवार को भी मंडल सदस्य सुनील शर्मा के पंचशील महावीर पब्लिक स्कूल स्थित निवास की तलाशी ली गई। अलमारियां, पलंग और अन्य सामान की गहनता से जांच की गई।
सीज किए चैंबर
एसीबी ने मंडल अध्यक्ष डॉ. आर. वैंकटेश्वरन, सदस्य सुनील शर्मा, बी.एल.मेहरडा, विनीता श्रीवास्तव, मनोज नाग के चैंबर सीज कर दिए। इनके साथ निजी सचिवों के चैंबर भी सीज किए गए हैं। एसीबी टीम मंडल में दस्तावेज और पत्रावलियां खंगालने में व्यस्त रही।
राजस्व मामलों की सबसे बड़ी अदालत
राज्य के राजस्व मामलों की सबसे बड़ी अदालत राजस्व मंडल है। इसमें राज्य भर के भूमि-राजस्व मामलों की सुनवाई और फैसले होते हैं। राजस्व मंडल मेंअध्यक्ष सहित आईएएस और आरएएस सदस्य तैनात किए जाते हैं। मंडल अध्यक्ष पद राज्य के मुख्य सचिव और राजस्थान लोक सेवा आयोग के समकक्ष माना जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो