थांवला निवासी जोरूराम कुमावत पुत्र सीताराम और कोलकाता हाल थांवला निवासी सूफिया बुलेट पर सवार होकर पुष्कर से अजमेर आ रहे थे। नोसर घाटी पीर बाबा की मजार के निकट तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बुलेट को टक्कर मार दी।
युवक की मौके पर मौत बस के अगले पहिए के नीचे आने और सड़क पर रगड़ खाने से जोरूराम की दर्दनाक मौत हो गई। उसका चेहरा बुरी तरह कुचल गया। जबकि सूफिया का सिर फटने से वह बुरी तरह घायल हो गई।
पिकअप से पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद आसपास के लोगों-राहगीरों ने एक पिकअप को रोककर शव को बस के नीचे से निकाल पिकअप में रखा। युवती के सिर पर तत्काल चुन्नी-कपड़े बांधकर उसे भी तत्काल उपचार के लिए नेहरू अस्पताल रवाना किया।
आए थे बर्थडे मनाने ! कोलकाता निवासी युवती सूफिया थांवला में रहती है। वह करीब छह-सात महीने से जोरूराम को जानती है। दोनों बर्थडे मनाने किसी रिसॉर्ट में पुष्कर-अजमेर आए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया।
अंधाधुंध दौड़ती हैं प्राइवेट बसें आनासागर चौपाटी-गौरव पथ से रीजनल कॉलेज तिराहे से पुष्कर-नौसर घाटी तक नागौर, मेड़ता, रियांबड़ी सहित अन्य रूट पर प्राइवेट बसें दौड़ती रहती हैं। खासतौर पर नोसर घाटी से रीजनल कॉलेज के पुष्कर रोड गेट तक वाहनों की गति तेज रहती है। यहां स्पीड ब्रेेकर भी नहीं है।

