सहायक अभियंता भर्ती के साक्षात्कार 7 से अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी/कृषि) संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा-2018 का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रथम चरण के साक्षात्कार 7 से 30 सितंबर तक कराए जाएंगे।संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि सहायक अभियंता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी/कृषि) संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा-2018 के प्रथम चरण के साक्षात्कार 7 से 30 सितंबर तक कराए जाएंगे। इसमें 1024 अभ्यर्थी शामिल होंगे।